जौनपुर। जिले के हुसैनाबाद (पक्का पोखरा) मोहल्ले में स्थित प्राचीन शिव मंदिर एंव परिसर के आसपास श्रमदान कृते हुए (हरित) का सरहनीय कार्य किया गया।
बताया गया कि इस योजना की रचना पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जौनपुर नगर एवं जिला तथा नारी शक्ति आयाम काशी प्रांत, भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई है। जिसमें समाज के सभ्रांत जनो द्वारा बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया जा रहा है। आज इस स्वच्छता एंव श्रमदान के कार्यक्रम में काशी प्रांत नारी शक्ति प्रमुख डा. रागिनी, निवेदिता, जिला पर्यावरण संयोजक श्रीमान महेंद्र, नगर पर्यावरण संयोजक दीपक, अनिकेश काशी प्रांत के संयोजक कृष्ण मोहन तथा जौनपुर नगर के जौनपुर के सभ्रांत लोग सम्मिलित रहे। इस दौरान कृष्ण मोहन ने कहा गया हमें स्वच्छता को जनांदोलन बनाना है समाज के सहयोगी लोगों को संगठित कर ऐसे समाज का निर्माण करना है जो स्वच्छ, समृद्ध एंव स्वस्थ्य बने और बनाने के कार्य में सहयोग करें। उपस्थित लोगों द्वारा अगला हरित श्रमदान कार्य माता चौकिया धाम के लिए सुनिश्चित किया।

