भायंदर। गणपति विसर्जन के दिन आज बरसात के बावजूद सड़कों पर गणेश भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भायंदर पूर्व के नवघर रोड स्थित शिवसेना नगरसेविका वंदना विकास पाटिल के कार्यालय के सामने युवा प्रतिष्ठान की तरफ से गणेश भक्तों के लिए वडा पाव और शरबत की व्यवस्था की गई। युवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विराज विकास पाटिल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गणेश भक्तों के लिए युवा प्रतिष्ठान की तरफ से यह सेवा दी जा रही है। इस अवसर पर युवा प्रतिष्ठान के प्रमुख मार्गदर्शक शिवसेना उप जिला प्रमुख विकास पाटील, सचिन पवार राज पाटिल, प्रणय धायगुडे, सचिन भोसले, निखिल तलेकर , बालाराम सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगरसेविका वंदना विकास पाटिल तथा युवा सेना के जिला प्रमुख स्वराज विकास पाटिल भी इस प्रतिष्ठान के मार्गदर्शक हैं।
युवा प्रतिष्ठान की तरफ से गणेश भक्तों के लिए वडा पाव और शरबत

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
