सुजानगंज: स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा मटियाही में प्राचीन शिव मंदिर का परिसर स्थानीय लोगों द्वारा पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया गया है. जिसका विरोध ग्राम वासियो द्वारा किया जा रहा है. स्थानीय लोगों में विनोद कुमार दुबे, राजपति दुबे, लालमनि, अशोक, चंचल मौर्य, अवधेश, राजाराम, नन्हे उमाशंकर पाल, गिरजा शंकर ने बताया कि यह लगभग 100 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर है, इस मंदिर से ग्राम वासियों की पूरी आस्था जुड़ी हुई है इस मंदिर पर विशाल कुमार बना हुआ है, जिसका उपयोग अब नहीं हो रहा है, इस कुएं से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पानी पिया करते थे, लेकिन आज इस मंदिर की दशा यह हो गई है कि इस मंदिर के स्थानीय लोगों द्वारा पूर्ण रूप से मंदिर पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे शिव भक्तों में काफी रोष व्याप्त है, ग्राम प्रधान प्रदीप पटेल ने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी करवाना है, ग्रामवासी द्वारा बताया गया कि यदि मंदिर परिसर से कब्जा नहीं हटा तो हम लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगे., मटियाही गांव में पक्की सड़क जर्जर हो गई है, सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. सड़क पर चलना मुश्किल हो गया, ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में सामुदायिक शौचालय बना है लेकिन उसका ताला नहीं खुलता है, शाम लाल शौचालय शो पीस बनाकर खड़ा है, सामुदायिक शौचालय तक जाने का कोई रास्ता नहीं है

