By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: प्राथमिक विद्यालय विलय के विरोध में बढ़ा जनसमर्थन, दीवानी बार एसोसिएशन भी ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > प्राथमिक विद्यालय विलय के विरोध में बढ़ा जनसमर्थन, दीवानी बार एसोसिएशन भी ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के साथ
उत्तर प्रदेशराज्य

प्राथमिक विद्यालय विलय के विरोध में बढ़ा जनसमर्थन, दीवानी बार एसोसिएशन भी ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के साथ

Omkar Tripathi
Last updated: July 2, 2025 9:36 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। जिले में प्रस्तावित प्राथमिक विद्यालय विलय के खिलाफ चल रही जनजागरण मुहिम को अब विधिक समुदाय का भी साथ मिलने लगा है। सामाजिक चेतना की मशाल थामे ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ टीम ने मंगलवार को जौनपुर दीवानी बार एसोसिएशन का दरवाजा खटखटाया और इस जनहित के मुद्दे पर समर्थन मांगा।

टीम के संयोजक प्रदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव और महामंत्री रण बहादुर यादव को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान टीम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों का एकतरफा विलय ग्रामीण शिक्षा की रीढ़ तोड़ने जैसा कदम है, जिससे न केवल छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी, बल्कि गांवों की शैक्षणिक पहचान भी खतरे में पड़ जाएगी।

प्रदीप मिश्र ने विस्तार से समझाया कि कैसे यह फैसला विद्यार्थियों के लिए लंबी दूरी की बाधा, संसाधनों की कमी और शिक्षा के अवसरों में असमानता का कारण बनेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में शिक्षा केवल पढ़ाई नहीं, सामाजिक समरसता और जागरूकता की नींव है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव और महामंत्री रण बहादुर यादव ने ‘मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी’ टीम की बातों को गंभीरता से सुना और साफ कहा कि यह मुद्दा केवल ग्रामीणों का नहीं, पूरे समाज का है। उन्होंने इस जन आंदोलन को बार एसोसिएशन की ओर से पूर्ण नैतिक समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अधिवक्ता सड़क पर उतरकर भी ग्रामीण शिक्षा के पक्ष में आवाज़ बुलंद करेंगे।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

इस निर्णायक मुलाकात में टीम के प्रमुख सदस्य शिव भुवन सिंह एडवोकेट, रतन मिश्र एडवोकेट, कमलेन्द्र यादव एडवोकेट, अनुराग मणि त्रिपाठी एडवोकेट और हिंच नयन तिवारी भी मौजूद रहे।

यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि प्राथमिक विद्यालयों के विलय का विरोध अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और सामाजिक संगठनों से लेकर कानूनी मंचों तक इसे व्यापक समर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में यह मुहिम और तेज़ी पकड़ने वाली है।

You Might Also Like

बलिया में लूट की घटना, युवक घायल
उत्तर भारतीय संघ में 25 मार्च को वृंदावन की तरह खेली जाएगी फूलों की होली
चंद्रिका व्यास के पहले काव्य संग्रह ’पृथ्वी सम नारी’ का लोकार्पण
बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूल पर जौनपुर में कार्रवाई, एकेडमी बंद
कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के गौरव : लल्लन तिवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article जनपद जौनपुर में 01 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक मध्यस्थता अभियान का आयोजन
Next Article सिकरारा में चलती हुई बस बनी आग का गोला चालक की सूझबूझ से भारी हादसा टला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up