जौनपुर | सिकरारा थाना क्षेत्र के बढ़ौली नुनीयान में 21 वर्षीय विवाहिता प्रियंका चौहान का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला इस घटना से परिजनों में मचा कोहराम सूचना पाकर मौक पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
पति ससुराल में प्रियंका बच्चों संग थी घर
घटना के समय प्रियंका के पति शशि चौहान पिछले एक सप्ताह से ससुराल में मजदूरी कर रहे थे प्रियंका अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर थी सुबह 8:30 बजे उन्होंने अपनी जेठानी की बेटी आंचल को सब्जी बनाने के लिए दी और खुद करकट निर्मित कमरे में चली गई
हाथ बांधे और पास में खुदा मिला गढ़ा थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं मृतका का हाथ लाल कपड़े से बधे मिले पास में खोदा गया था गढ़ा जिसमें उनका एक पैर था और वही एक फावड़ा भी मिला मृतिका के पास एक 3 साल की बच्ची है जिसका नाम प्रियांशी है और एक डेढ़ साल का बच्चा है जिसका नाम सुशील है मृतिका का पति घर पर रहकर मजदूरी का कार्य किया करता है घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है फिलहाल घटना के विषय में पूछने पर उदय प्रताप सिंह थाना अध्यक्ष ने बताया कि मायके वालों की तरफ से अभी किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है मामला संदीप झलक रहा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या है कि आत्महत्या है स्पष्ट हो पाएगा अगर मायके वाले तहरीर देते हैं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी मृत्यु का की शादी 2020 में हुई थी।

