By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *सड़क बनी नहीं,कर दिया 26 लाख का भुगतान,DM बोले- 25-30 लाख की चूक बहुत छोटी है* 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *सड़क बनी नहीं,कर दिया 26 लाख का भुगतान,DM बोले- 25-30 लाख की चूक बहुत छोटी है* 
उत्तर प्रदेशराज्य

*सड़क बनी नहीं,कर दिया 26 लाख का भुगतान,DM बोले- 25-30 लाख की चूक बहुत छोटी है* 

Omkar Tripathi
Last updated: August 11, 2025 11:21 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
SHARE

जौनपुर में 2300 मीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 26.58 लाख रुपये का भुगतान कर दिया और बताया गया कि सड़क बनाई जा चुकी है, लेकिन असल में सड़क सिर्फ कागजों पर ही बनी, हकीकत में नहीं. ये मामला सपा विधायक पंकज पटेल की शिकायत के बाद सामने आया. जब इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई तो उन्होंने इसे छोटी चूक बताया और कहा कि सरकार की छवी खराब नहीं करनी चाहिए.

 *जौनपुर* : जौनपुर में कागजों पर सड़क बनाकर 26.58 लाख रुपए भुगतान किए जाने का मामला सामने आया. इसके बाद सपा विधायक ने शिकायत की. उन्होंने PWD विभाग की ओर से बनाई गई सड़क और बिना काम कराए ही भुगतान के मामले में दोषियों पर कार्रवाई के बाबत जब जौनपुर के जिलाधिकारी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि PWD में लाखों में नहीं करोड़ों में काम होते हैं. ऐसे में सड़क न बनाकर 25 से 30 लाख रुपये के भुगतान का मामला बहुत छोटा है. इस छोटे मामले को तूल देकर सरकार या जिले की छवि खराब नहीं करनी चाहिए.

दरअसल, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक पटेल ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में PWD को सुजानगंज ब्लॉक के 2300 मीटर लंबे शिव रिहा संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था. विधायक के प्रस्ताव पर विभाग ने सड़क की स्वीकृति देते हुए इसका टेंडर भी एक ठेकेदार को दे दिया था. 26.58 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली इस सड़क को PWD विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलकर कागजों पर बना डाली. कागजों पर सड़क कंप्लीट करके उसका भुगतान भी कर दिया गया, जबकि हकीकत में सड़क बनी ही नहीं.

 *इस तरह से खुली भ्रष्टाचार की पोल* 

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

ग्रामीणों ने बताया कि साल 2013 के बाद इस सड़क की कभी मरम्मत नहीं हुई. टूटकर एकदम में गड्ढों में तब्दील हो गई थी. उनके द्वारा जब जर्जर शिव रिहा संपर्क मार्ग को लेकर विधायक पंकज पटेल से उसे बनवाने के लिए कहा जाने लगा तो विधायक ने बताया कि विभाग की ओर से सड़क का टेंडर तो उनके प्रस्ताव पर स्वीकृत करते हुए काफी पहले कराया जा चुका है. सड़क बन भी गई होगी, लेकिन जब विधायक ने ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो सड़क सिर्फ कागज पर बनाकर तैयार कर दी गई थी. उस पर गाड़िया फर्राटे भी भर रही थीं. लाखों का टेंडर देकर ठेकेदार की ओर से कागजों पर चमचमाती सड़क बनवाने के बाद जौनपुर के अधिकारियों ने उसका भुगतान भी कर दिया था.

 *शिकायत के बाद बनाई गई सड़क* 

सपा विधायक पंकज पटेल के प्रस्ताव पर जब सड़क की स्वीकृति करके उसे कागजों पर बनाकर उसका बाकायदा भुगतान करा दिया गया, लेकिन सड़क बनी ही नहीं तो उन्होंने डीएम और PWD सचिव से इसकी शिकायत की. विभाग ने जब इसकी जांच कर रिपोर्ट मांगी तो भ्रष्टाचार की कलई खुल गई. इसके बाद विधायक ग्रामीणों के साथ सड़क को लेकर हंगामा करने लगे. भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद अपनी छीछालेदर बचाने के लिए आनन फानन में PWD विभाग़ के अधिकारियों और ठेकेदार ने मिलकर किसी तरह सड़क बनाई.

बिना सड़क बनाए ही कागजों पर ऑल इज वेल दिखाकर 26.58 लाख रुपये का भुगतान किए जाने के मामले में जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने खुद स्वीकार किया कि इस मामले में गलती जरूर हुई है, लेकिन इसमें जूनियर इंजीनियर समेत 3 लोगों पर कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है. जौनपुर के जिलाधिकारी ने इतनी बड़ी गलती को सिर्फ स्वीकार की बल्कि, इसे बहुत छोटी से चूक बताते हुए कहा कि PWD लाखों में नहीं करोड़ों में काम करती है. ऐसे में ये केवल 25 से 30 लाख रुपये के बीच का बहुत छोटा सा मामला है. गलती जरूर हुई है, लेकिन ये छोटी सी चूक है.

 *जिलाधिकारी ने बताई छोटी सी चूक* 

जौनपुर के जिलाधिकारी ने आगे कहा कि इसलिए छोटी सी चूक में सरकार की या जिले की आलोचना नहीं होनी चाहिए. ये सरकार चाहती है कि इस सड़क पर काम हो, लेकिन कुछ लोग मुद्दा बनाकर सरकार की छवि प्रभावित करना चाहते हैं. सड़क को अब बनवा दिया गया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर सपा विधायक पंकज पटेल का आरोप है कि ऐसे सिर्फ एक सड़क नहीं है. बल्कि, 50 से ज्यादा सड़कें हैं, जहां काम किए बगैर कागजों पर भुगतान कर दिया गया है. निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो और भी मामले उजागर होंगे. इस सरकार में जीरो टॉलरेंस के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है.

You Might Also Like

प्रधानमंत्री पत्रकारों से किया वायदा पूरा करे:अशोक पांडेय
पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी लगाने से हुई मौत
सड़क हादसे में बसन्त लाल ने पत्नी और बेटे को खोया,
दुराचार के आरोपी को 25 साल की कैद और 50 हजार जुर्माना
सबको जोड़कर चलेंगे तभी श्रेष्ठ बनेंगे: कलराज मिश्रानव भारत के निर्माण में दीनदयाल उपाध्याय के विचार विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article सपा नेता रामसेवक पहलवान को पुलिस का विरोध करना पड़ा भारी जानलेवा हमले के आरोप में भेजा जेल। 
Next Article जौनपुर में जिस विद्यालय में थे 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up