By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: फायर ब्रांड योगी की विशाल जनसभा ने बदल दी मीरा भायंदर की तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > फायर ब्रांड योगी की विशाल जनसभा ने बदल दी मीरा भायंदर की तस्वीर
महाराष्ट्रराज्य

फायर ब्रांड योगी की विशाल जनसभा ने बदल दी मीरा भायंदर की तस्वीर

Adminakhandrashtra
Last updated: November 15, 2024 7:22 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
SHARE

हिंदू मतों के ध्रुवीकरण होने से मुजफ्फर की बढ़ी परेशानी

भायंदर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के फायर ब्रांड चुनाव प्रचारक योगी आदित्यनाथ की मीरा भायंदर में हुई विशाल जनसभा ने यहां की तस्वीर बदल दी है। भाजपा का जिला संगठन अब पूरी ताकत और जोश के साथ सक्रिय हो गया है। त्रिकोणात्मक कही जाने वाली यहां की लड़ाई अब नरेंद्र मेहता और मुजफ्फर हुसैन तक सिमट कर रह गई है। सनातन और राष्ट्रप्रेम की भावना ने इधर-उधर भटक रहे हिंदूवादी वोटों को पूरी तरह से संगठित कर दिया है। हिंदू मतों का बंटवारा रोकने के लिए हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जन-जन तक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली के बाद मुजफ्फर हुसैन की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि गीता जैन और हंसू पांडे के खड़े होने से हिंदू मतों का बंटवारा होगा, जिसका उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। परंतु योगी की रैली से उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए जिस तरह से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचे उसे देखकर विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। भाजपा विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास के अनुसार दोनों सीटों पर महायुति की रिकॉर्ड जीत होने जा रही है। उत्तर भारतीय मतदाताओं ने एकमत से महायुति के पक्ष में मतदान करने का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ बीजेपी का वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, परंतु जनता जाग चुकी है। उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के अनुसार दोनों विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता में भारी उत्साह है। हम भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह तथा नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे के अनुसार जनता महायुति सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट है। हमारी रिकॉर्ड मतों से विजय सुनिश्चित है।

बनारसिया समारोह में हृदयागंन की अध्यक्ष हुई सम्मानित
अटल के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह द्वारा 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित
डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को मिला मारवाडियों का गौरव सम्मान
जौनपुर में शिवालयों में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की लंबी भीड़
इंस्पेक्टर पर हमले के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कालीना विधानसभा के विकास के लिए अमरजीत सिंह ने मांगे वोट
Next Article कुर्ला में क्राइम पॉइंट समाचार पत्र के कार्यालय का उद्घाटन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up