By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

Omkar Tripathi
Last updated: June 15, 2025 4:57 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का प्रथम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
SHARE

अपनी भाषा चुने।

नियमित ध्यान और प्राणायाम से जीवन में संतुलन : कृष्ण करुणेश पांडेय

तनाव मुक्त जीवन के लिए योग सबसे प्रभावी उपाय : पुलिस अधीक्षक

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के प्रथम दिवस जनपद में योग की अलख हर दिशा में गूंजती रही। जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों, जिला मुख्यालय एवं सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास विधिवत कराया गया। इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा लोहिया पार्क में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भू-राजस्व अधिकारी अजय कुमार अंबष्ट एवं जिला परियोजना निदेशक कृष्ण करुणेश पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में श्री अंबष्ट ने कहा, “सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए योग से श्रेष्ठ कोई उपाय नहीं है। योग केवल शरीर नहीं, मन और आत्मा के भी संतुलन का मार्ग है। इसे जीवन में नियमित रूप से अपनाना चाहिए।”

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

परियोजना निदेशक कृष्ण करुणेश पांडेय ने योग को आत्मविकास का माध्यम बताते हुए कहा, “हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार ध्यान और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। यही मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा का सशक्त स्रोत है।”

पुलिस अधीक्षक ने योग को तनाव, अनिद्रा व मानसिक अवसाद जैसी समस्याओं के निवारण का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि आज जब विश्वभर में मानसिक तनाव बढ़ रहा है, ऐसे समय में योग वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य रक्षा का प्रभावी उपकरण बन चुका है।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह-राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और अरविंद कुमार द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। श्री हरीमूर्ति ने योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक पक्षों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, मकरासन, भुजंगासन जैसे आसनों का नियमित अभ्यास सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, रीढ़ की हड्डी, कमर व कंधों की समस्याओं से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है।

इसके अतिरिक्त कपालभाति, अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन, शीतली, भ्रामरी, उद्गीथ प्राणायाम और शवासन के अभ्यास के साथ ध्यान भी कराया गया, जिससे प्रतिभागियों को मानसिक शांति का अनुभव हुआ।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कमल (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) की देखरेख में संपन्न इस आयोजन में पंतजलि योग समिति के शंभुनाथ, शशिभूषण यादव, डॉ. मनीषा अवस्थी, डॉ. विमल कुमार, डॉ. सुजीत श्रीवास्तव, डॉ. स्तुति साहनी, डॉ. अनिल सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक कुलदीप योगी, डॉ. हेमंत कुमार, अर्जुन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विकास यादव, जगदीश कुमार, त्रियंबकम मिश्रा, क्षमा सिंह, रजनी साहू, सुप्रिया, नन्दलाल, अनिता, प्रभात कुमार, साधना मौर्य, वीरेन्द्र यादव, राजन सिंह, निलेश कुमार, एसके यादव, बीरा यादव समेत बड़ी संख्या में योग प्रेमी मौजूद रहे।

योग सप्ताह के आगामी दिनों में भी जिले भर में विविध योग सत्रों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योग के लाभों से जुड़ सकें।

You Might Also Like

बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 24 कनेक्शन काटे, 8.10 लाख की वसूली
*विश्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला की मौत*
गौ रक्षा समिति के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नियुक्त हुए दीपक सोहनलाल माली
शार्ट शर्किट से बांस कोठ में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
यूपी के 14 अभ्यर्थी UPSC CAPF परीक्षा में चयनित, श्याम यादव ऑल इंडिया टॉपर,
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग बयालसी महाविद्यालय में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का खुलासा, पूर्व विधायक ने उठाई प्रबंधन हटाने की मांग
Next Article यूपी पुलिस भर्ती 2025: अमित शाह ने सौंपे 60,244 नियुक्ति पत्र यूपी पुलिस भर्ती 2025: अमित शाह ने सौंपे 60,244 नियुक्ति पत्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up