* धरना स्थल पर कोई नही पहुँचा जिम्मेदार, सिर्फ स्वास्थ्य टीम कर रही निगरानी
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा ब्लॉक परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समीप बीते शुक्रवार से चल रहा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन एवं भूख हड़ताल के चौथे दिन सोमवार तक अनशनरत अमरनाथ साथी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने नही पहुँचा। उधर नौपेड़वा सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जीके सिंह के निर्देश पर चिकित्सक डॉ. अनुराग सहयोगी नमित उपाध्याय के साथ पहुँच स्वास्थ्य की विधिवत जांच की। चिकित्सक के अनुसार अनवरत भूख हड़ताल के कारण अमरनाथ साथी के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है। उधर समर्थकों का दिन भर अनशन स्थल पर आना जाना लगा रहा। वाराणसी जौनपुर सुल्तानपुर रेलमार्ग पर स्थित बक्शा एवं सरायहरखू स्टेशनों की उपेक्षा व स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले से ज्ञापन दे रखा है। लम्बे समय से ट्रेन ठहराव की मांग कर रहें सरायहरखू गांव के पूर्व प्रधान अमरनाथ साथी ने इसके पूर्व ग्रामीणों की तरफ से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रेलमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को भेज चुके है। ग्रामीण सरायहरखू स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस (गंगा जमुना) व बक्शा रेलवे स्टेशन पर सटल एक्सप्रेस (वरूणा) व मेमू ट्रेन के ठहराव की भी मांग कर रहें है। अमरनाथ साथी ने बताया कि जब तक उच्चाधिकारियों या रेल विभाग द्वारा उचित आश्वासन नही मिल जाता अनशन जारी रहेगा। इस दौरान अनशनरत स्थल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवराज पाण्डेय, जयनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष अग्रहरि, सतीशचंद्र शर्मा, संतोष द्विवेदी, संजय सिंह, गया सिंह, आशीष तिवारी, पंकज गुप्ता, शरद यादव, मनोज यादव, प्रोफेसर अखिलेश यादव, कृष्णदेव यादव, राहुल यादव, शेखर, अर्जुन, वीरेन्द आदि लोग मौजूद रहें।

