जौनपुर। बाबा कंजातीवीर (सूर्यदेव) संकटमोचन शिरडी धाम,बघौझर, मीरापुर केवल में 22 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक 14 वे स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन बाबा कंजातीवीर सूर्यदेव पंचदेव चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की तरफ से किया गया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मचंद्र उपाध्याय तथा महामंत्री भवन निर्माता रामसेवक पांडे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने की लिए उपाध्यक्ष छोटेलाल उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दीनानाथ सोनार, संयोजक कृष्णचंद्र उपाध्याय, लालचंद दुबे, प्रधान अवधेश उपाध्याय, घनश्याम उपाध्याय, अखिलेश पांडे, प्यारे मोहन उपाध्याय, विजय पांडे, रंजीत वर्मा, चंद्रभान सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, मुरलीधर शर्मा समेत सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
बाबा कंजातीवीर संकटमोचन शिरडी धाम में धार्मिक आयोजन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
