जौनपुर | जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बिजामऊ गांव निवासी विशाल सोनकर का 20 वर्षीय पुत्र अजय शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे इलेक्ट्रानिक समान हाथ में लेकर बड़े से बांस से कुछ कर रहा थी कि उसी समय करंट की चपेट में आने से उस की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विशाल हाथ में बांस लिया था जो 11 हजार वोल्टेज तार से छू गया जिससे विशाल की दर्दनाक मौत हो गई। संतुष्टि के लिए परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन चिल्लाते पटकते शव लेकर वापस घर लौट गए।

