By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में महावीर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में महावीर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेशराज्य

मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में महावीर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 11, 2025 5:58 am
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज में महावीर जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया
SHARE

जौनपुर। मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज के सौदागर सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में महावीर जयंती के अवसर पर हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अध्यात्म, समाज सेवा एवं जनस्वास्थ्य जैसे विषयों पर जन-जागरूकता फैलाने हेतु समर्पित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा, “भगवान महावीर का जीवन-दर्शन सत्य, अहिंसा, त्याग एवं सेवा जैसे सार्वकालिक मूल्यों का प्रतीक है, जो आज के सामाजिक संदर्भों में अत्यंत प्रासंगिक हैं। एक समतामूलक एवं स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब नागरिक मानसिक, नैतिक एवं शारीरिक रूप से जागरूक हों।

मुख्य अतिथि, मछलीशहर लोकसभा की सांसद माननीय प्रिया सरोज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, “भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके युग में थे। वे सामाजिक समरसता, सहिष्णुता एवं संतुलित जीवनशैली के प्रतीक हैं। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि “शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय—युवाओं की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिन पर नीतिगत स्तर पर ठोस कार्य होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा, “देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। यदि वे संयम, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर हों, तो राष्ट्र एक उज्ज्वल दिशा में आगे बढ़ेगा। इस प्रकार की संगोष्ठियाँ सामाजिक चेतना के सशक्त माध्यम हैं।

संगोष्ठी के दौरान महावीर जयंती के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयामों पर विद्वानों ने विचार-विमर्श किया। साथ ही, हेल्थ अवेयरनेस के अंतर्गत डॉ. जीवन यादव, डॉ. राकेश कुमार बिंद, डॉ. अमित जायसवाल एवं अन्य विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य एवं रोग-निवारण विषयों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए सुजीत जी ने भी विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन श्री अहमद अब्बास खान ने अत्यंत कुशलता के साथ किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद प्रिया सरोज द्वारा एन.एस.एस. के उत्कृष्ट स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर, हेल्थ कोच पूनम मौर्या ,डॉ जीवन यादव,डॉ के के सिंह,आर.पी. सिंह, डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ. विवेक विक्रम, डॉ नीलेश सिंह, डॉ अमित जायसवाल,प्रवीण यादव, सहित महाविद्यालय परिवार एवं जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ किया गया।

You Might Also Like

रामजीत मिश्र कृत दास्तान-ए-उल्फत का लोकार्पण 
बदलापुर के थानेदार हुए लाइन हाजिर
रमेश मिश्रा करेंगे ‘पीली नदी’ का पुनरोद्धार 
वरिष्ठ समाजसेवी गोपीनाथ मिश्रा के निधन से शोक की लहर
तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article तेज तूफान के चलते महिला पर गिरा पेड़, हुई मौके पर मौत सुइथाकला, तेज तूफान के चलते महिला पर गिरा पेड़, हुई मौके पर मौत सुइथाकला,
Next Article होमियोपैथिक के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की मनाई गई जयंती होमियोपैथिक के जनक डॉ सैमुअल हैनिमैन की मनाई गई जयंती
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up