गौराबादशाहपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश का पालन करते हुए बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने ब्लॉक क्षेत्र के दो अमान्य विद्यालयों को बंद करवा दिया।
बीईओ धर्मापुर राजेश कुमार वैश्य सोमवार को सुबह क्षेत्र के चोरसंड गांव के टिडवा के एक अमान्य स्कूल में पहुचे जहां बिना बोर्ड लगाए 1 से 5 तक कि कक्षाएं बिना मान्यता के चलाई जा रही थी। बीईओ ने उक्त विद्यालय के 70 बच्चों को बाहर निकालते हुए विद्यालय बंद करवा दिया। उसके बाद बीईओ राजेश कुमार वैश्य गौराबादशाहपुर में एमके पब्लिक स्कूल के नाम से चल रहे अमान्य विद्यालय पर पहुच गए। इस विद्यालय में भी लगभग 75 बच्चे पढ़ाई करते हुए मिले। बीईओ ने विद्यालय को बंद करवाते हुए प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी कि यदि अगर अब दोबारा बिना मान्यता के स्कूल संचालित करते हुए पाया गया तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक और प्रबंधक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराकर जुर्माना वसूली की जाएगी। 75 बच्चों को भी नजदीक के परिषदीय स्कूल में एडमिशन के लिए भेजा गया।
बीईओ राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि चोरसंड गांव के टिडवा और गौराबादशाहपुर में चल रहे बिना मान्यता के दो विद्यालयों को बंद करवा दिया गया है। इन विद्यालयो को नोटिस भी दी गई थी बावजूद इसके संचालन हो रहा था। दोनो विद्यालयो को बंद कराते हुए इस विद्यालय के बच्चों को नजदीक के परिषदीय स्कूलों में एडमिशन के लिए भेजा गया है।

