By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अब एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे: 1800 करोड़ की मिली सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > अब एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे: 1800 करोड़ की मिली सौगात
देशराज्य

अब एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे: 1800 करोड़ की मिली सौगात

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 11, 2025 8:33 am
Digital Desk - Lucknow
11 months ago
Share
अब एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे: 1800 करोड़ की मिली सौगात
SHARE

अपनी भाषा चुने।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन बोले- वर्षा ऋतु में हो रही रोजगार की बारिश

अजय प्रताप सिंह (अखंड राष्ट्र)

भोपाल। बेंगलुरु के बाद अब मध्य प्रदेश में भी ट्रेन के डिब्बे बनेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज प्रदेश को 1800 करोड़ रुपए की सौगात दी। उन्होंने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में (बी ई एम एल ) रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का सिंगल क्लिक से भूमिपूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen
अब एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे: 1800 करोड़ की मिली सौगात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा, “आज जिस प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन हुआ है, यहां पर रेल के डिब्बों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रेलवे के और भी अलग-अलग प्रोडक्ट्स को बनाया जाएगा। लगभग 1,800 करोड रुपए के निवेश के साथ, बनाई जाने वाली यह इंडस्ट्री, लगभग 2 सालों में पूरी कर ली जाएगी। खमरिया और जबलपुर में हमारी सरकारी डिफेंस फैक्ट्री लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता हमें यह बताती है कि मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र का सेंटर बनने के सभी गुण मौजूद हैं।”

अब एमपी में बनेंगे ट्रेन के डिब्बे: 1800 करोड़ की मिली सौगात

‘उनका मानना है सबके बॉस तो हम हैं’

उन्होंने कहा, “(बी ई एम एल ) दो साल के भीतर उत्पादन शुरू कर देगी। मुझे पक्का विश्वास है यह भारत के विकास में बल देगा। प्रधानमंत्री ने करिश्माई काम किया है। बड़ी-बड़ी मशीनें यहीं निर्मित हो रही हैं। भारत अब सामान्य देश नहीं रहा है। धन-दौलत के मामले में भारत चौथे नंबर का देश बन गया है। बड़े देशों में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हमारी है, इस हकीकत को दुनिया ने भी स्वीकार कर किया है। कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा है। उनका मानना है सबके बॉस तो हम हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत को बड़ी शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।”

’24 हजार करोड़ से ज्यादा का डिफेंस आइटम निर्यात कर रहे’

उन्होंने आगे कहा, “आज हम बहुत सारी चीज न सिर्फ भारत में भारत के लोग बना रहे हैं। बल्कि दुनिया के देशों को निर्यात भी कर रहे हैं। 24 हजार करोड़ से अधिक का डिफेंस आइटम निर्यात कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम का संकल्प था मुंहतोड़ जवाब देंगे। धर्म पूछकर मारेंगे, ऐसी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं। हमने ठाना है, हम धर्म पूछकर किसी को नहीं मारेंगे
हम कर्म देखकर मारेंगे। भारत ने आगे रहकर किसी की ओर आंख उठाकर नहीं देखा। भारत पूरी धरा के कल्याण की बात करता है। भारत का यह भी संकल्प है कि जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेगे नहीं। औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी जाना जाएगा। हम यह भी सावधानी बरतें कि पर्यावरण का भी ध्यान रखें।”

भोपाल में मेट्रो शुरू होने से पहले मेट्रो बनाने के कारखाने की सौगात’- सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान कहा, “मध्य प्रदेश में वर्षा ऋतु में रोजगार की बारिश हो रही है। काम करने की स्पीड रक्षा मंत्री जी की तरह होना चाहिए। इसी लोकसभा में 2 दिन में 3600 करोड़ के कारखानों की सौगात मिली है। भोपाल में मेट्रो शुरू होने से पहले यहां मेट्रो बनाने के कारखाने का भूमिपूजन हो रहा है। ये नए सपनों का भारत है। मोदीजी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। मोदीजी और रक्षा मंत्रीजी के सहयोग से मप्र में सौगातों का सिलसिला चलता रहेगा। हम अब तक 38 हजार करोड़ निवेश का भूमिपूजन कर चुके हैं। मप्र सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत एमपी से हुई।
(बी ई एम एल)इकाई से 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों की भी सारी समस्याएं दूर होंगी”

You Might Also Like

मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस – बाबूभाई भवानजी
जौनपुर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन
सड़क निर्माण के नाम पर दिन दहाड़े डकैती
नवीन सब्जी मण्डी पर खड़ी की गई बाइक हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
अल मदनी पब्लिक स्कूल तकिया तारापुर में बच्चों को किया गया प्रोत्साहित
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article चार महीने में सड़क पर हुए गढ्ढे, सांसद का पीडब्ल्यूडी पर सख्त रुख चार महीने में सड़क पर हुए गढ्ढे, सांसद का पीडब्ल्यूडी पर सख्त रुख
Next Article कृपालम् एजूकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय हेतु किया गया भूमि पूजन कृपालम् एजूकेशनल ट्रस्ट द्वारा विद्यालय हेतु किया गया भूमि पूजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up