By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बीएसए के निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बीएसए के निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
उत्तर प्रदेशराज्य

बीएसए के निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Adminakhandrashtra
Last updated: May 11, 2025 7:39 am
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
SHARE

जौनपुर। जिले के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले विकासखण्ड सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय गोहदा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने छात्रों की शिक्षा की गुणवत्ता, कार्मिक उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, और विद्यालयीय व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। बीएसए ने छात्रों को पूरी तरह से निपुण बनाने के निर्देश दिए और शिक्षकों की कार्यशैली की सराहना की।निरीक्षण के दौरान बीएसए ने कक्षा-एक में पढ़ाई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली और विद्यालय की स्वच्छता, भौतिक अवस्थाएं एवं मिड-डे मील का भी जायजा लिया। उन्होंने कमजोर छात्रों के लिए अलग से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए और लंबे समय से अनुपस्थित छात्रों के माता-पिता से संपर्क कर उन्हें स्कूल लाने पर जोर दिया।इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय नाहरमऊ और प्राथमिक विद्यालय कुंदहा का भी निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन विभागीय टैबलेट का उपयोग न होने पर बीएसए ने असंतोष जताया। नाहरमऊ विद्यालय में छात्रों की गणितीय समझ पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्हें मोटिवेशनल फीडबैक भी दिया। हालांकि विद्यालय प्रांगण की सफाई न मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। कुंदहा विद्यालय में भी वित्तीय अभिलेख अद्यतन न पाए गए और मिड-डे मील की व्यवस्था गड़बड़ पाई गई, जिसके चलते ग्राम प्रधान से वार्ता कर आवश्यक बदलाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।सबसे गंभीर स्थिति विकासखण्ड मुँगरा बादशाहपुर के विद्यालयों में देखने को मिली, जहां रामपुर चौकी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समसपुर, एवं प्राथमिक विद्यालय समसपुर निरीक्षण के समय बंद पाए गए। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों सहित समस्त स्टाफ के वेतन को अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण माँगा है। विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय समसपुर के प्रधानाध्यापक चन्द्रभूषण के विरुद्ध मिल रही लगातार शिकायतों और विद्यालय बंद मिलने की स्थिति में निलंबन की कार्रवाई की गई है।बीएसए डॉ. पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, और जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लाडली बहनों को उपहार के साथ सम्मान देना प्रेरणादायक – अमृता फडणवीस
देश की खुशहाली और तरक्की के लिएविवेक चौबे ने की महादेव से प्रार्थना
नवकुंभ द्वारा शारदीय नवरात्रि में माता को काव्यपुष्प अर्पित
गणेशोत्सव में कोकणवासियों के लिए प्रकाश सुर्वे ने 100 बस किया रवाना
30 वर्षों में केवल 2.10 लाख लोगों को ही मिला पक्का घर–पराग अलवनी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सिम कार्ड विक्रेताओं को पुलिस द्वारा दिए गए निर्देश
Next Article पुलिस ने तीन घंटे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up