मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की ओर से मुंबई से कोकण जाने वाले कोकणवासियों के लिए गौरी गणपति उत्सव के अवसर पर मुफ्त एस.टी. बसें छोड़ी गई हैं।इसी क्रम में मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और जन समर्पित शिवसेना विधायक प्रकाशदादा सुर्वे और कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाशदादा सुर्वे की ओर से मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के कोकणवासियों के लिए 100 बसें मुफ्त उपलब्ध कराई गई हैं।इन बसों से जाने वाले कोकणवासियों के लिए चाय, नाश्ता, पानी और अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक कोकणवासियों को प्रकाशदादा सुर्वे की ओर से एक-एक आरती संग्रह मुफ्त प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिवसेना विभाग क्रमांक एक के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
गणेशोत्सव में कोकणवासियों के लिए प्रकाश सुर्वे ने 100 बस किया रवाना
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
