* घायल वृद्ध की गोली निकली हालत स्थिर
नौपेड़वा(जौनपुर): बक्शा पुलिस ने बीते सोमवार को बाइक सवार हमलावरों द्वारा की गई लक्ष्य कर फायरिंग मामले में कार सवार युवक की तहरीर पर पांच नामजद दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर गोली से घायल वृद्ध के हाथ एवं पीठ से बीएचयू ट्रामा के चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर गोली निकाल ली है हालत स्थित बनी हुई है। मुकदमा वादी आकाश मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि प्रार्थी अपनी कार से विजय मिश्र प्रवेश मिश्र व भाई विपिन मिश्र के साथ जौनपुर से वापस आ रहा था। करीब 3.45 पर मई नहर बृजलाल के मकान के समीप पहुँचा था तभी योजनाबद्ध तरीके से सड़क पर बाइक के साथ खड़े हमलावरों को देख कार चला रहा भाई विपिन गाड़ी रोक दिया। इतने में असलहा से लैस प्रशांत मिश्र, सन्दीप मिश्र निवासी पुराहेमु एवं मई गांव निवासी स्वतन्त्र उर्फ मोनू मिश्र, अवनेंद्र मिश्र, प्रमोद मिश्र एवं दो तीन अन्य हमलावरों ने रॉड से कार का शीशा फोड़ असलहा से लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिए। गोलीबारी में विजय को दो गोली लगी। आरोपियों ने धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर घायल की हालत स्थिर बनी हुई है।

