नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा मक्का विकास योजनान्तर्गत श्रीअन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ. शिवानंद मौर्या ने किसानों को संबोधित करतें हुए कहा कि शासन किसानों की आय बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील है। ऐसे में आधुनिक तकनीकी खेती की जरूरत है। किसानों की तकनीकी वैज्ञानिक विधि से खेती की सलाह देते हुए वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय ने कहा कि कृषकों को मोटे व श्री अन्न फसल की तरफ अग्रसर होना होगा। उन्होंने इससे मानव शरीर पर होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने मक्का की आधुनिक खेती करने की सलाह दी। वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने फसलों की खाद्य गुणवत्ता पर चर्चा की। इस दौरान पीयूषकांत मौर्य, डॉ. राजीव कुमार सिंह, कृषि विभाग से अमित कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार पटेल, अश्विनी सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सरोज, सर्वेश कुमार यादव, सुनील सिंह, वीरेंद्र मौर्या, दुर्गा यादव, श्रीमती सरोज सिंह मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता सूर्यप्रकाश चौबे एवं संचालन एवं आभार एडीओ एजी अनुराग सिंह ने किया।

