नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ने बेलच्छा गांव के कोटेदार के खिलाफ राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में कोटेदार पर अंगूठा लगाकर राशन न देने का आरोप लगाया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने थाने पर दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाए है कि बीते 5 अगस्त को उक्त गांव निवासी सरकारी राशन उचितदर विक्रेता वीरेन्द्र बहादुर की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दुकान में गेहूं, चावल, चीनी आदि खाद्य सामान नदारत मिला। मशीन ऑनलाइन अवलोकन के दौरान पता चला की विक्रेता द्वारा प्रचलित कुल 260 राशनकार्ड व पात्र गृहस्थी के सापेक्ष मात्र 13 अंत्योदय एवं 85 पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर ही वितरण किया गया है जो मात्र 35 प्रतिशत रहा। जांच में 162 कार्डधारक राशन से वंचित रहें। गांव के तमाम मौजूद राशनकार्ड धारकों ने बयान दर्ज कराया की कोटेदार द्वारा अंगूठा लगाकर राशन नही दिया गया। पुलिस ने कोटेदार के विरुद्ध आवश्यक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बेलच्छा गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता पर दर्ज हुआ मुकदमा
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
