By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की मुहीम से, आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सखी वेलफेयर फाउंडेशन की मुहीम से, आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी महिलाएं
उत्तर प्रदेशराज्य

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की मुहीम से, आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी महिलाएं

Omkar Tripathi
Last updated: May 21, 2025 5:42 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
सखी वेलफेयर फाउंडेशन की मुहीम से, आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर होंगी महिलाएं
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने बैंकर्स प्लाजा (सुतहट्टी चौराहा) में विवा बुटीक के सहयोग से सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समाजसेवी और विशिष्ट महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजू कनौजिया (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि,

“आधुनिक युग में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगी, तभी एक सशक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सकेगी। सखी वेलफेयर फाउंडेशन जैसे संगठनों की पहल वास्तव में समाज को नई दिशा देने वाला कदम है।”

संस्था की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा,

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

“यह प्रशिक्षण सिर्फ सिलाई-कढ़ाई सीखने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को उनके आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की ओर बढ़ाने का माध्यम है। हम चाहते हैं कि हर महिला हुनरमंद बने और अपने पैरों पर खड़ी हो।”

प्रशिक्षण दे रहीं मोनिका गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण को इस प्रकार डिजाइन किया गया है जिससे महिलाएं सिलाई के साथ-साथ खुद का बुटीक या व्यवसाय शुरू करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकें। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपील की कि वे पूरे मनोयोग और लगन से प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में सरिता निगम ने फाउंडेशन के अब तक के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, जिनमें स्वास्थ्य जागरूकता, महिला शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने जैसे सराहनीय प्रयास शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन सखी शीला राय ने प्रभावशाली ढंग से किया जबकि सभी अतिथियों और सहभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन सखी पिंकी जायसवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सरला माहेश्वरी, स्वर्णिमा जायसवाल, रजनी साहू, दिव्या साहू, रूपम शुक्ला, साधना साहू, शकुंतला मौर्य, रेनू गुप्ता, वंदना साहू, संध्या उपाध्याय, दीपा साहू, गीता निषाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, प्रशिक्षु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

यह कार्यशाला नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, जो महिलाओं को हुनर देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम प्रदान कर रही है।

You Might Also Like

कायस्थ कल्याण समिति के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ,
सेलिना जेटली की 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की संभावना
खेत में सिंचाई को गया दलित दंपति रहस्यमय ढंग से लापता
बसवत की मनीषा आवास के लिए खा रही दर – दर की ठोकरें
*गोला मे लगने वाला भूतनाथ मेले की तैयारियों का जायज लेने पहुंची मण्डलायुक्त*
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि
Next Article जिलाधिकारी ने उठाए ठोस कदम, 11 रेंज अधिकारियों का वेतन रोका जिलाधिकारी ने उठाए ठोस कदम, 11 रेंज अधिकारियों का वेतन रोका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up