मुंबई । माटुंगा पूर्व स्थित मनपा के एल. के. वाघजी केंब्रिज स्कूल सभागृह में शिंदेवाडी मनपा स्कूल की मुख्याध्यापिका शोभा जगताप, सायन म.न.पा. माध्यमिक स्कूल के मुख्याध्यापक विलासरावजी घेरडे व कोरबा मीठागर मनपा उच्च प्राथमिक स्कूल के मुख्याध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह के सम्मान समारोह का आयोजन एफ/उत्तर विभागा के प्रशासकीय अधिकारी व समारोह के अध्यक्ष किसन पावडे पाटील ने किया।उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में शिक्षक एवं उनके कर्तव्य के साथ ही शिक्षण व्यवस्था में उनके महत्तव के विषय में संबोधित किया। समारोह मेें विभाग निरीक्षिका पूजा पाटिल मोहिनी कावले, कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली, मुख्याध्यापक दादासाहेब देवडकर, वर्षा वाघमारे ,अनूप सरोदे व एफ/उत्तर विभाग के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के मुख्याध्यापक उपस्थित थे। वक्ता के रूप में मुख्याध्यापिका जसवंत कौर वसईकर( पड्डा), विश्वनाथ तिवारी , सुभाष यादव, ऊषा पतनवार ने अपने विचार रखें। सूत्र संचालन शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव एवं माध्यमिक विभाग के शिक्षक राजेश रहांगडाले ने आभारप्रदर्शन किया।
मनपा के तीन आदर्श मुख्याध्यापकों का किया गया सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
