By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मरहूम इमरान प्रधान की याद में अदबी नशिस्त का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मरहूम इमरान प्रधान की याद में अदबी नशिस्त का आयोजन
उत्तर प्रदेशराज्यसाहित्य

मरहूम इमरान प्रधान की याद में अदबी नशिस्त का आयोजन

Omkar Tripathi
Last updated: May 16, 2025 3:19 pm
Omkar Tripathi
10 months ago
Share
मरहूम इमरान प्रधान की याद में अदबी नशिस्त का आयोजन
SHARE

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार के ईडेन पब्लिक स्कूल परिसर में मरहूम इमरान अहमद प्रधान की याद में एक अदबी नशिस्त (साहित्यिक गोष्ठी) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नज्मुस साकिब सबरहदी ने की, जबकि संचालन मशहूर शायर मजहर आसिफ ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ईडेन पब्लिक स्कूल और नूरजहां गर्ल्स कॉलेज के मैनेजर परवेज आलम भुट्टो और उनकी टीम द्वारा मेहमानों एवं शायरों के स्वागत से हुई, जिसमें गुलदस्ते भेंट किए गए। इसके अतिरिक्त सैकड़ों मुस्लिम लावारिस शवों का दफनाने वाले पत्रकार रियाजुल हक खान को शॉल और मोमेंटो भेंटकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परवेज आलम भुट्टो ने मरहूम इमरान प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक नेकदिल और दूरदर्शी इंसान थे। उन्होंने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व इमरानगंज बाजार की स्थापना का निर्णय लेकर उन्होंने कई लोगों को रोज़गार से जोड़ा। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव डुगडुगी पिटवाकर बाजार की शुरुआत की घोषणा की और छोटे व्यापारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया। आज उसी प्रयास का परिणाम है कि इमरानगंज बाजार में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार रियाजुल हक खान ने अब तक सैकड़ों मुस्लिम लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया है, जो एक महान सेवा कार्य है। ऐसे लोगों को मंच देकर सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम की शुरुआत मोनिस जौनपुरी द्वारा नात-ए-पाक से की गई। इसके बाद कई नामचीन शायरों ने अपनी शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चुनिंदा शेरों में से कुछ इस प्रकार हैं:

मोनिस जौनपुरी:

बेमिसाल ज़माने में सरकार की बस्ती है,

दिन-रात जहाँ रहमत मौला की बरसती है।

अकरम जौनपुरी:

बन के सूरज भी हमने देख लिया,

शाम होने पर ढलना पड़ता है।

डॉ. सरफ़राज़ नवाज़:

तुम्हारी कामयाबी के ये मंज़र,

हमारी राइगानी से बने हैं।

मिस्दाक आज़मी:

क्या है उसने तयम्मुम नदी के साहिल पर,

समझ में हुज्जत-ए-तरक-ए-वुज़ू नहीं आती।

डॉ. नय्यर आज़मी:

ज़माना हो गया फूलों को गिरते देखे हुए,

लबों को उसने हिलाया नहीं बहुत दिन से।

मैकेश आज़मी:

एक पागल ये कहता फिरता है,

मुझको पागल समझ रहे हो क्या?

आरिफ़ रईस:

तेरी यादों का सिलसिला था रात भर,

आता जाता रहा काफ़िला रात भर।

इसके अतिरिक्त मुस्तईन जौनपुरी, मुशीर आज़म सबरहदी सहित अन्य शायरों ने भी अपने बेहतरीन कलाम पेश कर महफ़िल को रोशन किया।

कार्यक्रम में तनवीर हसन, फैसल हसन तबरेज़, हाफ़िज़ असजद, प्रिंसिपल नजरुल इस्लाम, डॉ. इमरान अहमद, ग़यास अहमद, तमहीद मुमताज़ आज़मी, मास्टर खुर्शीद, इफ़्तिख़ार अहमद अरंद, फारिस खान, उसामा सबरहदी, हाफ़िज़ हुज़ैफ़ा नदवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. देवेन्द्र यादव को एम्स ने दी नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपाधि
टीडी कालेज की दो छात्राओ ने लहराया परचम
जितेंद्र कुमार की अधिकारियों और कर्मचारियों ने की विदाई
चेन स्नेचिंग गैंग का हुआ पर्दाफाश 
शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव एवं कवि सम्मेलन संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बदलापुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने रणजीत सिंह बदलापुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने रणजीत सिंह
Next Article रामायण गायन पाठ एवं वाचन कार्यशाला – अष्टम दिवस रामायण गायन पाठ एवं वाचन कार्यशाला – अष्टम दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up