जौनपुर । ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह के निर्देशन पर विकासखंड बदलापुर में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सर्व सम्मति से हुआ। जिसमें उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने विचारोंपरान्त सर्वसम्मत से अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह , उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह , मंत्री पद के लिए सत्यम यादव , कोषाध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र मौर्य तथा संप्रेक्षक पद के लिए निशा यादव को निर्विरोध निर्वाचित किया। नव चयनित विकासखंड बदलापुर के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध नें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध भी कराया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ आप सब ने संघ की जिम्मेदारी मुझे सौंपा है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरनें का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हक उनके अधिकार हुआ और सम्मान पर कदापि आंचनहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर रणजीत सिंह, निशा यादव ,अनूप सिंह ,सत्यम यादव , स्वतंत्र कुमार मौर्य ,कुलदीप यादव , मुकेश जायसवार ,राहुल राव , प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद थे।
बदलापुर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने रणजीत सिंह
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
