By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: महाराष्ट्र की सत्ता के खेल में जल गई भाजपा के सिद्धांतों की होली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > महाराष्ट्र की सत्ता के खेल में जल गई भाजपा के सिद्धांतों की होली
महाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र की सत्ता के खेल में जल गई भाजपा के सिद्धांतों की होली

Adminakhandrashtra
Last updated: November 5, 2024 5:03 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
महाराष्ट्र की सत्ता के खेल में जल गई भाजपा के सिद्धांतों की होली
SHARE

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कई सालों से भाजपा भले ही सत्ता के खेल की प्रमुख खिलाड़ी बनी हुई है, लेकिन इसी खेल ने उसका पूरा आधार ही खिसका दिया है। आरएसएस और भाजपा के पुराने नेताओं ने अपने आचरण से जो सैद्धांतिक पूंजी जमाई थी, पिछले कुछ साल के सत्ता के खेल ने उस छवि को तहस नहस कर दिया। आज भाजपा के नेताओं के पास पार्टी विद डिफरेंट कहने के लिए कुछ नहीं बचा। इस विधानसभा चुनाव में पार्टी घिसे पिटे मुद्दों और सहयोगियों के सहारे अस्तित्व के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है।

 पार्टी में धुंआधार दूसरे दलों के नेताओं का आगमन, अजित पवार जैसे नेताओं को साथ लेने, पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को किनारे कर देने तथा कोर वोटरों को भगवान भरोसे छोड़ देने से भाजपा के मुद्दे भी हाथ से चले गए और पुराने वफादार कार्यकर्ता भी पार्टी से दूर हो गए।

महाराष्ट्र चुनाव में इस बार एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टी को साथ रखने के लिए बीजेपी ने अपनी ही कई सीटों को छोड़ने का फैसला किया है। अब सामने से देवेंद्र फडणवीस जैसे नेता जरूर इसे गठबंधन धर्म बता रहे हैं, लेकिन जानकार इसमें बीजेपी की कई मजबूरियां भी देख रहे हैं।

सबसे पहले तो समझने वाली बात यह है कि भाजपा के खिलाफ राज्य में सत्ता विरोधी लहर कायम है।
एक दूसरी बात समझने वाली यह भी है कि महाराष्ट्र में अभी भी मराठा आरक्षण का मुद्दा काफी बड़ा बना हुआ है। इस वर्ग में ज्यादातर लोग बीजेपी को अपना विरोधी भी समझते हैं। वैसे बीजेपी ने अपने ही कई उम्मीदवारों को शिवसेना और आरपीआई (आठवले), महादेव जानकर, और अजित पवार की पार्टी के सिंबल से टिकट दिलवा दिया है, खास करके आरपीआई मे काफी नाराजगी जताई जारही है। दलितों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा ने आरपीआई की सीटों पर भी अपने ही कैंडिडेट उतार दिए और आरपीआई का कोई कार्यकर्ता टिकट नहीं पा सका। लोग पूछ रहे हैं कि क्या आरपीआई में चुनाव लड़ने लायक कोई नेता है ही नहीं? यह आरपीआई कार्यकर्ताओं का अपमान है।

       जानकर लोग यह भी बताते हैं कि इस चुनाव में भाजपा को कट्टर और पारंपरिक वोटरों, छोटे व्यापारियों और युवा वर्ग की भी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नाराज लोग नोटा वाला बटन दबाने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि इस बार मुस्लिम और दलित वोट मिलकर चमत्कार कर सकते हैं। भाजपा  पार्टी के अंदर पैदा हो रहे असंतोष के साथ सहयोगी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता हराने के काम मे लगे हैं।

 भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कुछ अतिरिक्त सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी के सामने चुनौतियां कम हैं। एक तरफ अगर मराठा आरक्षण वाला मुद्दा भाजपा के लिए सिर दर्द बना हुआ है तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी के सबसे बड़े नेता देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, जिनका महाराष्ट्र में असर काफी कम है। इसके ऊपर किसानों की नाराजगी, बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी बीजेपी को बैकफुट पर कर देते हैं। अब सवाल वही है- क्या गठबंधन के सहारे बीजेपी अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रही है? क्या गठबंधन के सहारे वो अपने प्रति पैदा हुए आक्रोश को कम करने की कवायद में है? भाजपा और उनके गठबंधन के खिलाफ लोगों ने मन बना लिया है, और इस बार नोटा का बोलबाला दिखाई दे रहा है।
मप्र बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड मे नया नेतृत्व देने की तैयारी, 
लखनऊ Big Breaking: हिंदू युवती से रेप और धर्मांतरण का दबाव!
मीरा रोड का वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र होगा वातानुकूलित
बस के नीचे आने से महिला की हुई मौत, पुत्र घायल
NSUI करेगा बेरोजगारी, पेपर लीक के खिलाफ जौनपुर में जन आंदोलन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जम्मू कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ने वाले डीआईजी डॉ शैलेंद्र मिश्र को मिलेगा दक्षता पुरस्कार जम्मू कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ने वाले डीआईजी डॉ शैलेंद्र मिश्र को मिलेगा दक्षता पुरस्कार
Next Article सामाजिक सद्भावना और एकता से ही देश की प्रगति संभव – बाबा दुबे सामाजिक सद्भावना और एकता से ही देश की प्रगति संभव – बाबा दुबे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up