मुंबई। भाजपा महाराष्ट्र अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एसएम खान द्वारा आज वर्सोवा विधानसभा के आनंद नगर के पास बीजेपी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बोलते हुए खान ने कहा कि आने वाले दिनों में बीएमसी पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहरेगा और भारतीय जनता पार्टी का महापौर बनेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता महापालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। यही कारण है कि राज्य सरकार की तरह महापालिका में भी भाजपा का शासन चाहती है।
महाराष्ट्र के बाद अब बीएमसी पर फहरेगा भाजपा का झंडा – एसएम खान

Leave a Comment
Recent Posts
- प्रधानमंत्री मुकेश अंबानी से Elon Musk ने लगाई गुहार
- विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कौशल विकास विभाग तैयार! ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
- CPAI ने धूमधाम से मनाया विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस
- शिवसेना में उत्तर भारतीयों को भी मिले संवैधानिक पद: संतोष सिंह
- वरिष्ठ समाजसेवी सुरेशचंद्र शर्मा से दीप की सामाजिक चिंतन पर परिचर्चा
