जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा माटी कला का कार्य करने वाले कारीगरों को माटीकला कौशल विकास योजना अन्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ के माध्यम से दी जायेगी। माटी कला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की अन्तिम तिथि 25 जून है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माटी कला की कलात्मक शौन्दर्य परक सजावटी गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवेदन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में किया जायेगा। उक्त योजना में इच्छुक कारीगर/अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, समस्त प्रपत्रों सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर जौनपुर में जमा कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
15 दिवस के शिल्पकारी प्रशिक्षण का होगा आयोजन
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
