By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
उत्तर प्रदेशराज्य

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

Adminakhandrashtra
Last updated: May 11, 2025 4:48 pm
Adminakhandrashtra
11 months ago
Share
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
SHARE

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर छून्छा गांव में दबंगों ने रविवार की सुबह एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस करीब आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटी और दो बेटों समेत पांच लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के संबंध में पीड़िता पूनम मिश्रा ने बताया कि हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की, बक्से-अटैची और बर्तन बाहर फेंक दिए और शरीर से जेवरात छीन लिए। पीड़िता के अनुसार, चेन, अंगूठी, पायल और कान की बाली भी जबरन छीन ली गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पूनम मिश्रा का परिवार पुश्तैनी मकान में निवास करता है, जबकि उनके पति विश्वास मिश्रा बाहर ड्यूटी पर थे। बताया गया कि शनिवार रात दबंगों ने पूनम को धमकाया और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से दरवाजा बंद कर बच गईं। अगली सुबह दबंगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया और पूरे परिवार को पीट डाला।घटना में 44 वर्षीय पूनम मिश्रा, 42 वर्षीय विवेकानंद, 20 वर्षीय श्रेयस, 17 वर्षीय श्रुअस और 13 वर्षीय सृष्टि घायल हो गए। इनमें सृष्टि की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल परिवार को तत्काल सहायता दी गई।विश्वास मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनका परिवार पुश्तैनी मकान और आबादी की जमीन को लेकर दबंगों की दबाव और मारपीट झेल रहा है। इससे पूर्व भी चार दिन पहले उनके साथ मारपीट की गई थी जिसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित परिवार भय के साये में जी रहा है और प्रशासन से सुरक्षा एवं उचित कार्रवाई की मांग कर रहा है।

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी का आजमगढ़, गोरखपुर दौरा आज
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को समाजसेवी मुरारका ने दी बधाई
बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को बीईओ ने कराया बंद।
आईसीएआई की दो दिवसीय ज्ञान कार्यशाला संपन्न
एक पेड़ माॅं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण का चलाया जा रहा महाअभियान*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर संगोष्ठी एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित
Next Article राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,306 मामलों का किया गया निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में 44,306 मामलों का किया गया निस्तारण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up