By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मोहम्मद रफ़ी के 100 साल, बेस्टी एज्यूकेशन ने सजाया सुरों की महफ़िल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मोहम्मद रफ़ी के 100 साल, बेस्टी एज्यूकेशन ने सजाया सुरों की महफ़िल
महाराष्ट्रराज्य

मोहम्मद रफ़ी के 100 साल, बेस्टी एज्यूकेशन ने सजाया सुरों की महफ़िल

Adminakhandrashtra
Last updated: December 25, 2024 6:03 am
Adminakhandrashtra
1 year ago
Share
मोहम्मद रफ़ी के 100 साल, बेस्टी एज्यूकेशन ने सजाया सुरों की महफ़िल
SHARE

कतर। साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था बेस्टी मंच पर 23 दिसंबर को मशहूर गायक मोहम्मद रफी की 100वीं जयंती पर एक ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देवभूमि ऋषिकेश (भारत) के मशहूर कलाकार गोपाल भटनागर साहब ने रफ़ी साहब के अमर गीतों को शानदार आवाज़ में प्रस्तुत किया। रफ़ी साहब के बारे में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखने जैसा है। मैं वही रफ़ी साहब की बात कर रहा हूँ जो हम सब के दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। वही रफ़ी साहब जिनका जन्म अमृतसर के पास कोटला सुल्तान सिंह में हाजी अली मोहम्मद के घर हुआ था। बारह साल की उम्र में रफ़ी अपने पिता हाजी अली मोहम्मद व परिवार के साथ 1926 में लाहौर चले गए। एक तरफ़ रफ़ी साहब को संगीत से बहुत लगाव था तो दूसरी तरफ़ उनके पिता हाजी अली संगीत के सख़्त ख़िलाफ़ थे इसके बावजूद भी अपने धुन के पक्के रफ़ी साहब पिता हाजी अली से चोरी-छिपे ही गीत गाया करते थे। समय बितता गया और उन्हें रेडियो में काम करने का मौक़ा मिला। आगे चलकर तत्कालीन मशहूर संगीत निर्देशक श्याम सुंदर साहब ने उन्हें मुंबई आने का सलाह दिया। और फिर क्या था मुंबई आते ही मुहम्म्मद रफ़ी अपनी आवाज़ से सभी के दिलों में बस गये। रफ़ी साहब ने ही कहा है – ये इश्क़ इश्क़ है इश्क़ इश्क़…… इश्क़ आज़ाद है, इश्क़ आज़ाद है, हिंदू न मुसलमान है इश्क़।
आज हम वही रफ़ी साहब को याद कर रहे हैं जिन्होंने कहा – ‘मन तपड़त हरि दर्शन को आज…’ आज भी भक्ति रस से ओतप्रोत इस गीत के लिए मो॰ रफ़ी याद किया जाता है। ये रफ़ी ही हैं जो गाते हैं, ‘जिन्हें नाज़ है हिंद पर, वो कहाँ हैं…’ ये सब मशहूर गायक मोहम्मद रफ़ी की गायकी के महज़ चंद रंग हैं। गायकी के अलावा जिस बात के लिए अकसर लोग मोहम्मद रफ़ी की तारीफ़ किया करते हैं, वह था उनका शांत और विनम्र अंदाज़। एक वक़्त था जब फ़िल्मों के हिट गाने का मतलब मोहम्मद रफ़ी होता था। आज भी उनके न रहने के सालों बाद भी लोग उनके गीत सुनते-सुनाते नहीं थकते। रफ़ी साहब को उनकी 100वीं जयंती के अवसर पर ‘बेस्टी एज्यूकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट, दोहा-क़तर इकाई’ द्वारा भी ‘एक शाम-रफ़ी के नाम’ ऑनलाइन संगीत संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायक आ॰ गोपाल भटनागर साहब ने रफ़ी के गानों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन बेस्टी एजूकेशन संस्था के संस्थापक डॉ॰ बैजनाथ शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्षा अफ़साना सैयद ने किया तथा रफ़ी साहब को याद किया व गोपाल भटनागर साहब की बेहतरीन गायकी के लिए मुबारकबाद पेश किया।

ट्रिपल हत्याकांड को लेकर शोकाकुल परिवार से मिला लोजपा का प्रतिनिधिमंडल
समाज में सद्भावना और प्रेम को बढ़ावा देता है रक्षाबंधन : सुरेश सिंह
डॉ अनील काशी मुरारका के सामाजिक कार्यों को सुनकर भावुक हुई प्रतिभा पाटिल
कुर्ला – बांद्रा रेलवे मार्ग के मूल रेखांकन की हो बहाली: अनिल गलगली
यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में साइबर जागरुकता कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article भायंदर में अटल काव्य सप्ताह का भव्य आयोजन भायंदर में अटल काव्य सप्ताह का भव्य आयोजन
Next Article जगद्गुरु रामभद्राचार्य से चित्रसेन सिंह ने लिया आशीर्वाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य से चित्रसेन सिंह ने लिया आशीर्वाद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up