भायंदर। शिवसेना के विधानसभा क्षेत्र प्रमुख तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह के शांति पार्क, मीरा रोड स्थित कार्यालय में आज रामगंज, प्रतापगढ़ नगर पंचायत के नगराध्यक्ष राकेश सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, शिवसेना डॉक्टर सेल के जिला उपाध्यक्ष डॉ मयंक सिंह, समाजसेवी दिनेश बहादुर सिंह (बुदुल ) उपस्थित रहे। विक्रम प्रताप सिंह ने कहा कि काफी अर्से तक मुंबई में रहते हुए राकेश सिंह अपनी मिट्टी से जुड़े रहे। यही कारण है कि आज वह यूपी में नगराध्यक्ष के रूप में अपनी सामाजिक सेवाएं दे रहे हैं। राकेश सिंह ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीरा भायंदर में उत्तर भारतीयों के सम्मान, सुरक्षा और गौरव के लिए विक्रम प्रताप सिंह द्वारा किए जा रहे कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
यूपी के नगराध्यक्ष राकेश सिंह का विक्रम प्रताप सिंह ने किया सम्मान

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- BR Gavai का बयान: लंबित मामलों पर सार्वजनिक टिप्पणी की अनुमति नहीं देती न्यायिक अनुशासन
- अखिलेश यादव चुनाव आयोग विरोध: स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा, वरना बैरिकेडिंग तोड़ देते
- CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और दोबारा चुनाव की मांग को लेकर INDIA गठबंधन ने निकाला मार्च
- आजमगढ़ के ब्लाक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ‘मुन्ना’ का मुलुंड में भव्य सम्मान
- बाणगंगा की सुरक्षा के लिए बीएमसी के साथ नागरिक भी सहयोग करें – मंगल प्रभात लोढ़ा
