मुंबई। महिलाओं के उत्थान और विकास की दिशा में अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से पिछले 70 वर्षों से अपनी विशेष पहचान बनाने वाली संस्था राजस्थानी महिला मंडल द्वारा 7 मार्च को गोवालिया टैंक स्थित तेजपाल हाल में दोपहर 2 बजे से जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसका विषय है नारी सशक्तिकरण– कितना? कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी। समारोह की अध्यक्षता राजश्री बिड़ला करेंगी। कार्यक्रम में सारिका जैन (आईआरटीएस) को महिला प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अंजना चांडक द्वारा सीता की एकल प्रस्तुति की जाएगी। राजस्थानी महिला मंडल की प्रमुख सलाहकार डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा तथा अध्यक्ष लता रूंगटा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपरोक्त जानकारी दी है।
राजस्थानी महिला मंडल का 7 मार्च को जागृति सम्मेलन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
