जौनपुर: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजीकृत) की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन समारोह दिनांक 24 जून 2025 को आर बी एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कुरनी समाधगंज, जौनपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय पत्रकारों को संगठित कर निष्पक्ष, निर्भीक और जवाबदेह पत्रकारिता को मजबूती प्रदान करना रहा।
अतिथि तामीर हसन शीबू, जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आज पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से जूझ रही है, ऐसे में एकजुटता और संगठन ही पत्रकारों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पत्रकारों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम और जिला प्रभारी शशिकांत मौर्य ने भी अपने विचार रखते हुए नवगठित इकाई को शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष पत्रकारिता को जनहित का सबसे बड़ा माध्यम बताया।
नवगठित इकाई में
सूरज विश्वकर्मा तहसील महासचिव बने
सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों को परिषद की प्राथमिकताओं, उद्देश्यों और पत्रकार हित में की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी गई।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद सदैव पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

