नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र केंद्र पर सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दिवस के प्रथम दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में संतुलित आहार को स्वस्थ जीवन की नींव बताते हुए ग्रामीण समाज को पोषणयुक्त भोजन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम समन्वयक एवं गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. प्रगति यादव ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की महत्ता पर बताई। उन्होंने कहा कि गलत खानपान और जीवनशैली से कुपोषण, मोटापा, मधुमेह जैसी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। उन्होंने संतुलित आहार, हरी सब्ज़ियों, अनाज, दालों और दूध उत्पादों के सेवन को आवश्यक बताया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने फल एवं सब्ज़ियों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घर पर बागवानी करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ आय का साधन भी बन सकता है। उन्होंने पोषण वाटिका और रसोई बागवानी को अपनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। पादप सरंक्षण वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह ने देश में महिलाओं की स्वास्थ्य परिस्थितियों एवं उनके निवारण पर चर्चा की।
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर कृषक जागरूकता कार्यक्रम में पोषण युक्त भोजन पर बल
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
