जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड बदलापुर जिला मछली शहर के तत्वाधान मे दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास बाल शिविर का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सदा से ही राष्ट्र भक्ति,देश भक्ति की भावना से प्रेरित कार्यों को अपनी शाखा के माध्यम से करता है,इसी के क्रम मे प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाता है, दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास बाल शिविर का आयोजन दो और तीन नवंबर को सायं तक ठाकुर धर्मसेन सिंह शिक्षण संस्थान चंदापुर, बदलापुर जौनपुर मे किया गया।उद्घाटन सत्र प्रभात जी जिला प्रचारक मछली शहर द्वारा किया गया। समापन सत्र अजीत जी विभाग प्रचारक जौनपुर द्वारा किया गया।इस अवसर पर शिविर प्रमुख अरूण जी ,खंड संचालक अशोक जी,खंड कार्यवाह जटाशंकर जी,सह खंड कार्यवाह कपिल जी,रोहित जी,खंड प्रचारक अंजनी जी,खंड संपर्क प्रमुख सच्चिदानंद जी, जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक जी, खंड धर्म जागरण प्रमुख सुभाष जी सह बौद्धिक प्रमुख अभिषेक जी, हिमांशु जी खंड महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख ,श्री मानस जी सह खंड महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख सहित खंड और जिले के प्रशिक्षित स्वयं सेवक उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाएं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास बाल शिविर संपन्न

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
