- ऋषि यादव (अखंड राष्ट्र)
लखनऊ, 29 जुलाई 2025: स्मार्ट सिटी के नारे के साथ विकास के दावे करने वाला लखनऊ आज भी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है। फैजुल्लागंज के पास जोन 4 में स्थित भार्गव कॉलोनी के तिरंगा चौराहे पर जलभराव की गंभीर समस्या ने नगर निगम के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल दी है।
यहां की तस्वीरें और वीडियो साफ दिखाते हैं कि कॉलोनी का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिसके बीच से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। यह जलभराव बरसात का पानी नहीं, बल्कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण उत्पन्न हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए तो हैं, लेकिन जलभराव के चलते एक ही रास्ते का उपयोग करना पड़ रहा है।
जोन 4 की यह स्थिति नगर निगम की व्यवस्थाओं की बदहाली को साफ दर्शाती है। स्थानीय निवासियों में इस समस्या को लेकर भारी नाराजगी है।

