जौनपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव के आकस्मिक निधन की सूचना से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर जनपद जौनपुर के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस क्रम में बुधवार को पत्रकार भवन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने की।शोक सभा में उपस्थित पत्रकारों व गणमान्य व्यक्तियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि के. विक्रम राव न केवल एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे, बल्कि पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अग्रणी नेता भी रहे। उन्होंने हमेशा श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिली और कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए।सभा में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी के. विक्रम राव के साथ बिताए पलों को साझा किया और उन्हें पत्रकारिता जगत का स्तंभ बताया। सभी ने एक स्वर में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।शोक सभा में जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकार, यूनियन के पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर सम्पादक आदर्श कुमार, संजय उपाध्याय,प्रेम प्रकाश मिश्र, डा. यशवंत गुप्ता, राजन मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, कंचन सिंह, मंगला तिवारी, चंद्रमणि पाण्डेय, विनोद विश्वकर्मा, अजीत सिंह सुधाकर शुक्ला, वीरेन्द्र पांडेय आदि पत्रकार उपस्थित थे।
जौनपुर में वरिष्ठ पत्रकार के विक्रम राव के निधन पर शोक सभा आयोजित
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- दुर्गा पूजा पर धनबाद में सुरक्षा का कड़ा पहरा, हर पंडाल में पुलिस की तैनाती; DJ पर रहेगा प्रतिबंध
- धनबाद कोर्ट परिसर में RPF टीम पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, सब-इंस्पेक्टर पकड़ा गया
- CEC ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर की सभी याचिकाएं, 27 अक्टूबर को होगी सुनवाई
- “जगह बदलने से सरकार अपनी चोरियां नहीं छिपा सकती”, चुनाव आयोग के खिलाफ जारी रहेगा विरोध -अखिलेश
- Dharna, Dharma, and Detention: राष्ट्रीय राजधानी में लोकतंत्र का दमन, दिल्ली प्रदर्शन और मास डिटेंशन की पूरी दास्तान
