जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में बुधवार की सुबह प्रयागराज से शीतला चौकियां धाम पहुंचे बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलवीर गिरी ने माता रानी के चरणों में मत्था टेका। उनके आगमन पर शीतला चौकियां धाम महंत विनय त्रिपाठी ने महंत बलवीर गिरी का गाजे—बाजे के साथ पुष्पवर्षा करते हुये माल्यार्पण करके स्वागत किया। महाराज जी के आगमन पर चौकियां धाम में जनपद के तमाम जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग से जुड़े तमाम लोगों ने माल्यार्पण करके आशीर्वाद लिया। धाम मन्दिर गर्भगृह में पूरे विधि—विधान से दर्शन—पूजन करने के पश्चात मन्दिर के बगल में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किये। लगभग आधा घंटा तक धाम में रहकर यहां की पौराणिकता एवं महत्व को जाना। तत्पश्चात गन्तव्य को रवाना हुये। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
बड़े हनुमान मन्दिर में श्रद्धालुओं समेत महंत ने माता रानी के चरणों में की वंदना

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
