मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि भष्टाचार महंगाई बढ़ाता है, लोगों पर अन्याय करवाता है, हरेक अधिकारी अपने अधिकार का दुरूपयोग कर रहा है। भवानजी ने कहा कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, और भ्रष्टाचार देश को पूरी तरह से खोखला कर रहा है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए नकदी का उपयोग खत्म किया जाये और डिजिटल करेंसी को बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी तरह के टैक्स खत्म करके टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाना चाहिए। भवानजी ने कहा कि दस लाख तक के टर्न ओवर को टैक्स से मुक्त रखा जाये। उसके बाद हर पांच लाख पर एक प्रतिशत टैक्स लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि टर्न ओवर टैक्स अधिकतम 20 प्रतिशत होना चाहिए। इससे कर प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और व्यापारी और आम लोगों को व्यर्थ की भागदौड़ और लिखा पढ़ी के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। देश के तमाम लोग ईमानदार बनें, यही 140 करोड़ देशवासियों की मांग है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और विशेषज्ञों की मदद से कोई सटीक रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण सरकार में जनता का विश्वास कम हो रहा है। सार्वजनिक संसाधनों और धन की बर्बादी हो रही है, व्यावसायिक निवेश को आकर्षित करना भी अधिक कठिन हो सकता है, जिससे समृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भवानजी ने कहा कि भ्रष्टाचार का असर समाज के सबसे कमज़ोर लोगों पर समान रूप से पड़ता है। व्यापक भ्रष्टाचार निवेश को रोकता है, आर्थिक विकास को कमजोर करता है और कानून के शासन को कमज़ोर करता है। भवानजी ने कहा कि भ्रष्टाचार को दंडित करना किसी भी प्रभावी भ्रष्टाचार विरोधी प्रयास का एक महत्वपूर्ण घटक है। भवानजी ने कहा कि किसी भी अच्छी रणनीति की लगातार निगरानी और मूल्यांकन किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जमीनी स्थितियों में बदलाव के साथ इसे आसानी से अपनाया जा सके। और जो भी सरकार यह काम करेगी, उस सरकार को कोई भी हरा नही सकता, क्योंकि जनता उसी को ही वोट देगी, जो पार्टी देश को ईमानदार और भय मुक्त भारत बनाएगी, सभी नागरिक उसके साथ रहेंगे। सभी संवेदनशील नागरिकों को इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।
भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए टर्न ओवर पर एकमात्र टैक्स लगाया जाये – भवानजी

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- पालघर में बनेगा उत्तर भारतीय संघ भवन : संतोष आरएन सिंह
- लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में कथित घटना को लेकर बवाल: सच या अफवाह? एसआईटी जांच शुरू, 15 घंटे बाद खुला एनएच-44
- उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- CEC के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल: दिल्ली से यूपी तक सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, जेपी नड्डा का पलटवार
- वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी को मिलेगा आज का कर्मवीर अवार्ड
