वसई। अपराध शाखा क्रमांक 3 विरार पुलिस ने विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अख्तर रज्जाक चौधरी, सागर रहीम हलदर, तहुरल गुलाम रसूल शेख तथा फातिमा बेगम शेख है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। वे अवैध रूप से यहां रह रहे थे। गिरफ्तार चारों आरोपियों ने 4 अक्टूबर को शिकायतकर्ता को सस्ते दर में अमेरिका तथा सऊदी अरब के डॉलर्स देने की लालच देकर उसे चार लाख रुपए ले लिए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को चालाकी से नोटों के आकार का, कागज का बंडल पकड़ा दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चारों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस को मिली यह कामयाबी पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे और सहायक पुलिस आयुक्त अमोल मांडये के मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक प्रमोद बडाख के कुशल निर्देशन में पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत टेलर, उमेश भागवत, पुलिस हवलदार अशोक पाटिल, मनोज चव्हाण और अन्य पुलिस कर्मियों की सक्रियता के चलते मिली।
विदेशी मुद्रा के नाम पर ठगी करने वाले चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज
- जौनपुर में नकली मोबिल ऑयल का कारोबार, पुलिस ने 3 को दबोचा
- गरीबों के संजीवनी बने डॉ एस.पी. विश्वकर्मा
- नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत : मंत्री लोढ़ा
- कृपाशंकर सिंह ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां यशोदा देवी को दी श्रद्धांजलि
