सुल्तानपुर । विद्युत विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए अधीक्षण अभियंता वी.के. जैन ने दरियापुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता आनंद प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विद्युत चोरी रोकने में लापरवाही, राजस्व हानि और विभागीय दायित्वों के पालन में गंभीर चूक के चलते की गई है।
सूत्रों के अनुसार, अवर अभियंता आनंद प्रकाश जायसवाल नगर क्षेत्र के दरियापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के शिकायत कक्ष में तैनात थे। उन पर उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी, लाइन लॉस कंट्रोल में लापरवाही, और विभागीय आदेशों के अनुपालन में गंभीर उदासीनता के आरोप लगे हैं।
इस मामले में अधीक्षण अभियंता वी.के. जैन ने सख्त रुख अपनाते हुए तुरंत निलंबन का आदेश जारी किया। साथ ही आनंद प्रकाश जायसवाल को कादीपुर विद्युत वितरण खंड से संबद्ध कर दिया गया है।
इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है, विशेषकर उन कर्मचारियों में जो लंबे समय से कार्य में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहे हैं। माना जा रहा है कि अधीक्षण अभियंता द्वारा आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाइयाँ की जाएंग
विद्युत विभाग में बड़ी कार्रवाई: अवर अभियंता निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप
. राजस्व हानि और लापरवाही पर कसा शिकंजा, अवर अभियंता आनंद प्रकाश जायसवाल निलंबित
विद्युत चोरी पर ढिलाई पड़ी भारी, अधीक्षण अभियंता की सख्त कार्यवाही

