जौनपुर | क्षेत्र के ढेमा गाव निवासी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में लखनऊ में उपमुख्यमंत्री के आवास पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में जिले का नाम बदलने को लेकर ज्ञापन सौपा गया। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संगठन की जिले की टीम द्वारा माल्यार्पण कर भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ के सी पाण्डेय के नेतृत्व में यह मांग उठाई गई वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार पत्रक के माध्यम से जिले का नाम बदलने के लिए उनके द्वारा गुहार लगाई जा रही है वहीं ब्राह्मण समाज में घटित समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई इस मौके पर जिला पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ तिवारी प्राचार्य, नागेंद्र मिश्र वशिष्ठ एवं महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र उपस्थित रहे।
जिले का नाम बदलने के लिए उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
