खुटहन (जौनपुर) 4 मईशेरपुर गांव में अपने पिता के घर रह रही विवाहित पुत्री ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाया है। उसने पति,सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की नामजद तहरीर थाने में दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।गांव निवासी बरसातू की पुत्री शिवांगी का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व महेंद्रगढ़ जिले के कनिना थानांतर्गत पथेड़ा गांव निवासी राजबीर के पुत्र सोनू के साथ हुई थी। शिवांगी का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही उसे दहेज के लिए पति , ससुर और सास राजो मिलकर प्रताड़ित करते रहे हैं। पहली मई को उसे लात घूंसो और डंडे से पीटकर घर से भगा दिया गया। उसकी गोंद में एक 14 साल की बच्ची भी है। वह अपने पिता को फोन कर किसी तरह से मायके आ गई। आरोप है कि पति के द्वारा फोन पर उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विवाहिता ने ससुरालियों के खिलाफ मारपीट कर भगा देने का लगाया आरोप
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
