जौनपुर। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के लिए मेंटरिंग भारत लखनऊ एवं ज्ञानस्थली फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज जौनपुर में किया गया।इस अवसर पर जानी मानी शिक्षाविद इव पर्यावरण प्रहरी से सम्मानित समाजसेवी एवं यूं ट्यूबर ब एंटरप्रेन्योर अलका प्रकाश द्वारा बताया गया कि 23 मार्च को विश्व मौसम दिवस हर साल मनाया जाता है l विश्व मौसम विज्ञान संगठन प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम के साथ विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाता है। विश्व मौसम दिवस 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अधिवेशन में लागू होने की याद में मनाया जाता है और यह संगठन संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित एक विशेष एजेंसी है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन पर प्रमुख रूप से ध्यान केंद्रित करना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे बचाने हेतु प्रेरित करना है। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह दिन पृथ्वी के वायुमंडल के महत्व और एक-दूसरे से जुड़े लोगों के व्यवहार पर प्रकाश डालता है। विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2023 मे ” मौसम, जलवायु और जल का भविष्य पीढ़ियों में ” थीम पर मनाया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष भर में जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केन्द्रण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए इसे बचाने का अभ्यास कराना रहा। वहीं विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2022 का विषय है “पूर्व चेतावनी और शीघ्र कार्रवाई” आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए जल-मौसम विज्ञान और जलवायु सूचना के महत्व से जागरूक करना था । और विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2021 का विषय महासागर, हमारी जलवायु और मौसम था। यह पृथ्वी की प्रणाली के भीतर महासागर, जलवायु और मौसम को जोड़ने पर केंद्रित रहा था जो कि सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान के संयुक्त राष्ट्र दशक (2021-2030) के शुरुआती वर्ष का प्रतीक रहा। अभिनव और परिवर्तनकारी विचारों के माध्यम से, यह दशक महासागर विज्ञान को इकट्ठा करने के प्रयासों को प्रेरित करता है जो सतत विकास का समर्थन करने के लिए सूचना के आधार के रूप में कार्य करता है। इससे प्रमुख रूप से विश्व मौसम विज्ञान संगठन जुड़ा है जो कि लोगों की सुरक्षा और कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए खाद्य सुरक्षा, जल संसाधन और परिवहन उपलब्ध कराने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर, कई गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें प्रमुख रूप से मौसम क्विज, निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण एवं व्याख्यान माला रहा। उक्त कार्य कार्यक्रम में जय जगत सेवा से अमित परमार, संगीता , मुस्कान, दिशा, भावना, ओम प्रकाश, विनय कुमार आदि द्वारा भाग लिया गया। मेंटरिंग भारत लखनऊ एवं ज्ञानस्थली फाउंडेशन द्वारा विजेता छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विश्व मौसम दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
