By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 14 सितंबर से, भारत सहित 65 देशों में आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 14 सितंबर से, भारत सहित 65 देशों में आयोजन
देशमध्य प्रदेशराज्यविदेश

विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 14 सितंबर से, भारत सहित 65 देशों में आयोजन

Omkar Tripathi
Last updated: September 12, 2025 12:33 am
Omkar Tripathi
5 months ago
Share
SHARE

अजय प्रताप सिंह (अखंड राष्ट्र)

भोपाल। हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार – प्रसार और नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने के उद्देश्य से विश्व रंग फाउंडेशन (भारत), रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल एवं वनमाली सृजन पीठ द्वारा संयुक्त रूप से विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 14 सितम्बर (हिंदी दिवस) से 30 सितम्बर (अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस) तक भारत सहित विश्व के 50 से अधिक देशों में आयोजित होगा। इसके संबंध में गुरुवार को पलाश रेसिडेंसी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में विश्व रंग के निदेशक और रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, विश्व रंग की सह निदेशक और रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की प्रो. चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. अमिताभ सक्सेना, टैगोर अंतरराष्ट्रीय हिंदी केन्द्र के निदेशक डॉ. जवाहर कर्नावट और टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला केंद्र के निदेशक श्री विनय उपाध्याय ने कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी साझा की। विश्वरंग हिंदी ओलंपियाड का औपचारिक उद्घाटन मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव द्वारा 15 सितंबर को वेबसाइट के उद्घाटन के साथ किया जाएगा।

इस दौरान श्री संतोष चौबे ने विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड पर बात करते हुए कहा कि विश्व रंग हिंदी ओलंपियाड 65 देशों में हिंदी के लिए काम करने वाले, हिंदी बोलने, सुनने, लिखने वाले लोगों को एक साथ लाने का कार्य करेगा। इसका 14 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत में कक्षा 1 से लेकर स्नातकोत्तर तक तथा विदेशों में लेवल 1 से लेवल 6 तक के विद्यार्थियों को छह स्तरों पर अवसर दिया जाएगा। हिंदी ओलंपियाड अपने स्वरूप और विस्तार के लिहाज से अब तक का सबसे बड़ा सांस्कृतिक–शैक्षणिक अभियान होगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दान किए जाएंगे, साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाणपत्र भी मिलेगा।

विश्व रंग श्रीलंका सम्मेलन : कोलंबो में 29–30 सितम्बर

विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय चैप्टर के रूप में विश्व रंग श्रीलंका 2025 का आयोजन 29–30 सितम्बर 2025 को कोलंबो (श्रीलंका) में किया जाएगा। इस आयोजन का सह–आयोजक स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र, भारतीय उच्चायोग, कोलंबो है। इसमें भारत सहित दक्षिण एवं दक्षिण–पूर्व एशियाई देशों के प्रमुख साहित्यकार, प्रोफेसर और विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य विषय “दक्षिण एवं दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में सांस्कृतिक समन्वय के आधार” है। इस दौरान उद्घाटन वक्तव्य प्रख्यात चिंतक–विचारक श्री पवन वर्मा देंगे। इसमें भाषाई आदान–प्रदान, सांस्कृतिक एकता पर विमर्श और कवियों का विशेष काव्य–पाठ शामिल होगा।

विश्व रंग पुस्तक यात्रा – जन–जन तक पुस्तक संस्कृति का अभियान

विश्व रंग की परंपरा के अनुरूप इस बार विश्व रंग पुस्तक यात्रा का आयोजन 2 अक्टूबर से चार बड़े हिंदी भाषी राज्यों – मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड – के विश्वविद्यालयों और आईसेक्ट केंद्रों के सहयोग से किया जाएगा। यह यात्रा 125 जिलों, 250 विकासखंडों और 700 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान पुस्तक प्रदर्शनियाँ, आज़ादी के नायकों और महिला स्वतंत्रता सेनानियों पर विशेष प्रदर्शनी, वैज्ञानिकों पर केंद्रित प्रदर्शनियां, साथ ही कविता–कहानी लेखन, वाद–विवाद, लघु फिल्म निर्माण जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। पुस्तक यात्रा का उद्देश्य पुस्तकों के प्रति रुचि जगाने के साथ–साथ समाज के सभी वर्गों — बच्चों, युवाओं, वृद्घजनों, दिव्यांगजनों और थर्ड जेंडर समुदाय — तक पुस्तक संस्कृति पहुँचाना है। पुस्तक यात्राओं ने पूर्व में जेलों, वृद्धाश्रमों और दूरदराज़ अंचलों तक पहुँचकर जिस तरह सांस्कृतिक चेतना जगाई है, वह अपने आप में एक मिसाल है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस शारदा अस्पताल का उद्घाटन
डॉ रमेश चंद्र तिवारी की जयंती पर सुंदरकांड पाठ और पत्रकारों का सम्मान
अक्षय कुमार की तरह विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया हवा में स्टंट
अडानी कंपनी के खिलाफ गणपत पाटील नगर में जन आक्रोश मोर्चा
मुंबई में सर्वाधिक मतों से विजई हुए संजय उपाध्याय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article IAS दीपक सक्सेना ने मध्य प्रदेश माध्यम के MD का कार्यभार ग्रहण किया
Next Article योगीराज में मानवता हुई शर्मसार, पोस्टमार्टम के नाम पर वसूले जा रहे दो हजार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up