जौनपुर | देश की रक्षा में डटे जौनपुर जिले के एक और वीर सपूत ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। खुटहन थाना क्षेत्र के नसीब सराय गांव निवासी और भारतीय सेना में सेवारत लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन यादव एक ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए है। जैसे ही यह दुःखद समाचार गांव और जिले में पहुँचा, समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद के घर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। सेना और प्रशासन की ओर से उनके बलिदान को नमन करते हुए औपचारिक श्रद्धांजलि दी गई। नवीन यादव भारतीय सेना के बहादुर अफसरों में गिने जाते थे और देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
सेना में जौनपुर के जवान को मिली शहादत
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
