By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे
ताज़ा ख़बरें

वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे

Akhand Rashtra
Last updated: July 20, 2024 4:00 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। खुटहन विकास खण्ड के नौली गांव के गूजर ताल में शनिवार को बीस हेक्टेयर भूभाग में बृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम के तहत बारह हजार पौधे लगाए गए। जिले के इतिहास में पहली बार एक साथ एक ही स्थान पर इतने अधिक पौधे लगाए गए। यह भी गैरतलब है कि पौधरोपण समारोह में संविधान के तीनों तंत्र,उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, शासन के नेता, जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भूमि पूजन व नारियल फोड़कर किया। परिषदीय विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे हाथों में जागरुकता संदेश लिखी तख्तियों के साथ रैली निकाली। बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कमर हसन ने अपने हाथों से चंदन का बृक्ष लगाते हुए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएफओ को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि पौधे की सुरक्षा नहीं किया गया तो उसे लगाने से कोई फायदा नहीं। न्यायमूर्ति ने यह भी कहा कि हम यहीं बगल गांव कलापुर के निवासी हैं। जब भी वापस घर आऊंगा रोपण किए गए पौधों का हाल जानने जरूर आऊंगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही में पौधे मरने न पायें।

वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे


राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वायुमंडलीय संतुलन के लिए बृक्ष अति आवश्यक है। बृक्ष के अभाव में धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष पड़ रही प्रचंड गर्मी ने हम सभी को बृक्ष की अहमियत का एहसास करा दिया। यही हाल रहा तो आगामी चार पांच वर्षो में पृथ्वी पर जीवन का संकट आ जायेगा। इस लिए घर में जितने भी सदस्य हों सभी के नाम पर एक एक बृक्ष अवश्य लगाइए। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मादंड ने कहा कि भारतीय संस्कृति में बृक्ष में देवता और देवियों का वास माना गया है। पेड़ भी अपने में बहुत बड़ा इतिहास समेटे हुए रहते हैं। अक्सर गांवों में आज भी लोग बागों का अलग अलग नाम रखे हुए हैं। उनके साथ यह भी कहा जाता है कि यह बाग हमारे दादा,बाबा की लगाई हुई है। पेड़ पौधे हमें प्राणवायु, लकड़ी,फल आदि के अलावा पूर्वजों की स्मृति सहेजे रहने के साक्षी होते हैं। समारोह को नोडल अधिकारी परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह,सीडीओ सीलम साईं तेजा, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डीसी मनरेगा सुशील त्रिपाठी,डीएफओ प्रवीन खरे, एसडीएम शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अजीत सिंह,बीडीओ गौरवेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, राहुल मिश्रा,प्रधान विंदलेश पासवान,रोशन राजभर,राजू सिंह, सुभाष उपाध्याय, श्रीमती विंदू वर्मा, संतलाल सोनी, अन्नपूर्णा उपाध्याय, रश्मि तिवारी, विवेक सिंह आदि ने पौधरोपण किया।

वृक्षारोपण जन अभियान के तहत लगाए गए बारह हजार पौधे

You Might Also Like

मतदान के ठीक पहले बसपा नेता राकेश मिश्र ने थामा भाजपा का दामन
गांधी या सुभाष? आज़ादी का असली हीरो कौन?
US-Iran War: बातचीत की मेज से हटा ईरान, अमेरिका की 15 शर्तें ठुकराईं; क्या अब कभी खत्म नहीं होगी ये जंग?
संजयभाई जीवनलाल शाह बने श्री वर्धमान जंबूद्वीप ट्रस्ट के नए ट्रस्टी; जैन समाज में हर्ष, तीर्थ विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुंबई के कवियों ने यूपी में मचाया धमाल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article उद्योगपति महेंद्र मिश्रा ने उभासं को दान की ढाई लाख की धनराशि उद्योगपति महेंद्र मिश्रा ने उभासं को दान की ढाई लाख की धनराशि
Next Article पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटका पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता को लगा जोर का झटका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up