By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: वैश्विक समरसता और शांति का माध्यम है योग-कुलपति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > वैश्विक समरसता और शांति का माध्यम है योग-कुलपति
उत्तर प्रदेशराज्य

वैश्विक समरसता और शांति का माध्यम है योग-कुलपति

Omkar Tripathi
Last updated: June 19, 2025 11:58 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
वैश्विक समरसता और शांति का माध्यम है योग-कुलपति
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जीवन प्रबंधन का महत्वपूर्ण उपकरण है योग-डॉ स्वरूप

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “ज्ञान और अनुभव का संगम” का हुआ आयोजन

जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “ज्ञान और अनुभव का संगम” का आयोजन किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत सहित अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जर्मनी से लोगों ने प्रतिभाग किया। जिनमें शिक्षाविद, शोधार्थी, योग विशेषज्ञ और विद्यार्थी शामिल थे।

यह संगोष्ठी उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के निर्देशन में “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य योग की भारतीय परंपरा को वैश्विक संदर्भ में प्रस्तुत करते हुए आधुनिक बौद्धिक विमर्श से जोड़ना रहा।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. वंदना सिंह कहा कि “योग तन, मन और आत्मा का समन्वय है, जो न केवल व्यक्तिगत सशक्तिकरण बल्कि वैश्विक समरसता और शांति का माध्यम भी है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से इस परंपरा को प्रोत्साहित कर रहा है।”

संगोष्ठी में इंटरनेशनल फैकल्टी, आर्ट ऑफ लिविंग, वियतनाम के डॉ. स्वरूप चटर्जी ने “योग: एक वैश्विक जीवनशैली” पर व्याख्यान दिया और प्रतिभागियों को सूक्ष्म योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। उन्होंने योग को मानसिक स्वास्थ्य और जीवन प्रबंधन का महत्वपूर्ण उपकरण बताया। साथ ही साथ प्रतिभागियों को अपने कार्यालय मे बैठे-बैठे सूक्ष्म योग का प्रशिक्षण दिया ।  

सीनियर फैकल्टी, आर्ट ऑफ लिविंग, लखनऊ के श्री प्रदीप कुमार पाठक ने “योग की भारतीय परंपरा और समकालीन समाज में इसकी भूमिका” पर अपने विचार रखते हुए ध्यान, प्राणायाम और सकारात्मक चिंतन को जीवन के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि “योग तनाव प्रबंधन का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।”

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने स्वागत वक्तव्य में युवाओं में योग के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताया। समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. राज बहादुर यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि विभागाध्यक्ष, व्यावसायिक अर्थशास्त्र प्रो. मानस पाण्डेय ने विषय प्रवर्तन में योग को ‘ज्ञान और अनुभव का संगम’ बताया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रो. गिरिधर मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. धीरेन्द्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. मंजू सिंह (विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना), डॉ. समरदीप सक्सेना (क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस), प्रो. बी. डी. शर्मा, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. रशिकेश, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज पाण्डेय, डॉ० शशिकांत और डॉ. अनुराग मिश्र सहित अन्य शिक्षक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी की उपस्थित रहे।

You Might Also Like

बिंद समाज विकास संघ द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न
प्रसिद्ध गीतकार प्यारेलाल यादव पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त
भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
पीयूकैट की काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू
वाकोला में मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article *सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल, हालत गम्भीर* *सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल, हालत गम्भीर*
Next Article शमशान घाट का रास्ता किसानों द्वारा खोद दिया गया है, जोनल अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up