*उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश कोर कमेटी ने लिया बड़ा फैसला*
केराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, जिला अध्यक्ष जौनपुर दिनेश टण्डन, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता ने कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि व्यापारी समुदाय पर अभद्र टिप्पणी किये जानें पर वर्तमान केराकत नगर अध्यक्ष कृष्ण चंद्र उपाध्याय उर्फ राजू को अनुशासन हीनता पर जिला अध्यक्ष जौनपुर दिनेश टण्डन जी के द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया गया है।
*नए कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति*
साथ – साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल केराकत के पूर्व नगर अध्यक्ष रहे प्रदीप कुमार कमलापुरी उर्फ टिंकू को शेष कार्यकाल हेतु केराकत नगर का कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल केराकत तहसील अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, तहसील महामंत्री साहेब लाल यादव, तहसील कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद नें मीडिया को लिखित जानकारी देते हुए बताया गया।
*कार्रवाई के पीछे का कारण*
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि व्यापारी समुदाय के हितों की रक्षा और संगठन की गरिमा को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। नए कार्यवाहक अध्यक्ष को जल्द से जल्द अपने नए दायित्वों को संभालने के लिए कहा गया है।

