By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के हीरक जन्मदिन समारोह में पहुंचे गणमान्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के हीरक जन्मदिन समारोह में पहुंचे गणमान्य
महाराष्ट्रराज्य

शिक्षा सम्राट पंडित लल्लन तिवारी के हीरक जन्मदिन समारोह में पहुंचे गणमान्य

Omkar Tripathi
Last updated: July 21, 2025 9:30 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
SHARE

दिन भर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता 

भायंदर। महान व्यक्तियों में कुछ सामान्य लक्षण होते हैं जैसे कि बुद्धि, साहस, ईमानदारी, विनम्रता, और दूसरों के प्रति दयालुता। वे अपने कर्मों से महान बनते हैं, और उनके कार्यों से दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। महान व्यक्ति कर्तव्यनिष्ठ होते हैं, और ईर्ष्या, द्वेष, निंदा आदि से दूर रहते हैं। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी के 75 वें जन्मदिन (20 जुलाई ) पर मीरा रोड के श्री एल आर तिवारी डिग्री कॉलेज कैंपस में आयोजित भव्य समारोह में जिस तरह शिक्षा, राजनीति, समाज सेवा, पत्रकारिता, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा तथा अध्यात्म से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की, उससे साफ हो जाता है कि आज समाज में उनका स्थान किसी महापुरुष की तरह है।

खचाखच भरे विशाल भव्य पंडाल में जब लल्लन तिवारी ने प्रवेश किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पिंडरा, वाराणसी के विधायक डॉ अवधेश सिंह, डॉ राजेंद्र सिंह, जितेंद्र शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, कृष्णा तिवारी,उत्सव तिवारी, डॉ मैथिली तिवारी समेत अनेक विशिष्ट जन उनके साथ चल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र माझा गीत के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर महाराष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रकट की। राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित अनेक कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंडित लल्लन तिवारी को शुभकामनाएं देने के लिए उपस्थित लोगों में विधायक नरेंद्र मेहता, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, बिल्डर उमराव सिंह ओस्तवाल, तरुण कला संगम के अध्यक्ष उद्योगपति चित्रसेन सिंह, समाजसेवी अवध नारायण सिंह, गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष भूरा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, मुंबई महानगर पालिका में भाजपा गट नेता विनोद मिश्रा, पूर्व महापौर डिंपल मेहता, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ राधेश्याम तिवारी, डॉ हृदय नारायण मिश्र, दिनेश चंद्र उपाध्याय, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, भाजपा के मुंबई उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी , समाजसेवी जयप्रकाश सिंह, शिवसेना के विधानसभा चुनाव प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, वरिष्ठ नगरसेवक मदन सिंह, हरिशंकर दुबे, गौरी शंकर मंडल के अध्यक्ष रामसेवक पांडे, सुभाष उपाध्याय, विद्याशंकर चतुर्वेदी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, एडवोकेट आरपी पांडे, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, राजदेव तिवारी, अरुण उपाध्याय, अमित तिवारी, विनय दुबे, विवेक उपाध्याय, राजेश मिश्रा, सुशील कुमार दुबे, भोर भ्रमण परिवार के उमाशंकर तिवारी, एडवोकेट आरजे मिश्रा, अभयराज चौबे, प्रोफेसर विजय मिश्रा, उपेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, चंदौली से आए हुए राजेश तिवारी, संजय पांडे, संदीप सिंह फौजी, मृत्युंजय सिंह दीपू आदि का समावेश रहा। प्रख्यात लोकगायक सुरेश शुक्ला तथा मुकेश त्रिपाठी ने अनेक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे और युवा कांग्रेसी नेता एड. राजकुमार मिश्रा ने किया। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रीतिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधायक संजय उपाध्याय ने किया कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान
स्व. सुंदर पंडित की स्मृति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न
बरसात ने खोल दी सड़कों की पोल, रामपुर मार्ग पर मरम्मत शुरू—बाकी गांवों की हालत अब भी बदतर 
अनिल गलगली ने आरटीआई पर किया मार्गदर्शन
अलग-अलग मामलों में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दिव्यांग और बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : नीला सोन्स
Next Article *योगी ने दिल्ली में मोदी-नड्डा से मुलाकात की: CS मनोज सिंह के सेवा विस्तार पर बात, नए भाजपा अध्यक्ष पर भी चर्चा…*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up