जौनपुर | रामपुर थाना क्षेत्र के मनापुर बंजारे गांव में शुक्रवार की भोर में गौतम सरोज की 29 वर्षीय पत्नी रूबीना सरोज की साडी के सहारे पंखे से फांसी लगाकर घर में लटकती लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूबीना सरोज किसी बात से नाराज़ होकर शुक्रवार की भोर में लगभग 4:00 बजे फ़ाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी सुबह जब परिजनों को हुईं तो उन्होंने पुलिस के साथ साथ रूबीना के परिवार वालों को भी सूचित किया। जानकारी के अनुसार रूबीना की शादी 2016 में हुई थी इनका मायका भदोही में है रुबीना की 2 बेटी है पंछी 5वर्ष, इच्छा 4 वर्ष,। रूबीना की बड़ी बहन अर्चना का आरोप है कि गौतम सरोज मेरी बहन को बहुत मारता-पीटता था और पैसे की मांग करता था। उसकी दो बेटियां है,बेटा न होने की वजह से उसको बार-बार ससुराल वाले ताना मारते थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर मेरी बहन ने फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

