By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर रवि व्यास ने कहा, जिम्मेदारियों का निर्वाह करें मनपा आयुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर रवि व्यास ने कहा, जिम्मेदारियों का निर्वाह करें मनपा आयुक्त
महाराष्ट्रराज्य

सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर रवि व्यास ने कहा, जिम्मेदारियों का निर्वाह करें मनपा आयुक्त

Omkar Tripathi
Last updated: July 28, 2025 8:34 pm
Omkar Tripathi
8 months ago
Share
सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर रवि व्यास ने कहा, जिम्मेदारियों का निर्वाह करें मनपा आयुक्त
SHARE

भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रास्तों की दुर्दशा औऱ उसमें बने गड्ढों की वजह से होने वाली दुर्घटना एवं मानसून में अधूरी पड़ी सड़को की वजह से आम जनता को होने वाली असुविधा पर मनपा आयुक्त तत्काल ध्यान दें औऱ उचित कार्रवाई करें ऐसी मांग भाजपा नेता मीरा भायंदर (145) विधानसभा चुनाव प्रभारी एड. रवि व्यास ने की है। आयुक्त राधाविनोद शर्मा को लिखें पत्र में उन्होंने कहा है कि मीरा भायंदर शहर के अनेक रास्तों की अवस्था एकदम ख़राब हो चुकी है। सड़कों पर बने बड़े बड़े गड्ढों की वजह से आम नागरिक, विधार्थी, अपने रोज़गार पर जाने वाले लोगों, एम्बुलेंस सेवा औऱ आवाजाही वाली गाड़ियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है औऱ ये गड्ढे दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं । इससे लोगों के जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। रवि व्यास ने कहा कि फिलहाल शहर में मेट्रो के काम के चलते भी कई जगहों पर एमएमआरडीए द्वारा किये गए अधूरे काम भी इसकी एक प्रमुख वजह है, लेकिन इन सबके बावजूद नागरिकों को राहत देना महापालिका प्रशासन की जिम्मेदारी है. ऐसे में आयुक्त स्वतः इसका संज्ञान लेते हुए जो रास्ते महापालिका के अधीन हैं ,उन पर तुरंत पैच वर्क कर उसे दुरुस्त किया जाए औऱ एमएमआरडीए औऱ मेट्रो के ठेकेदारों को पत्र लिखकर फिलहाल अस्थायी औऱ फिर स्थायी स्तर पर काम किया जाए. रवि व्यास की मांग है कि इसके लिए एक निर्धारित समय सीमा में एक्शन प्लान तैयार किया जाए औऱ आयुक्त खुद फील्ड पर जाकर समाचार पत्रों, सोशल मीडिया औऱ हेल्पलाइन के जरिये मिल रही जानकारी औऱ शिकायतों पर तुरंत निदान करें. उन्होंने विश्वास जताया कि आयुक्त इस मामले की गंभीरता को समझते हुए इसका निराकरण करेंगे ताकि आम जनता को इस मूलभूत समस्या से राहत मिल सके।

वाराणसी में महामना पुत्रो का मित्र मिलन समारोह दूरदर्शी परिचर्चा एंव वृक्षारोपण के साथ हुआ सम्पन्न।
डीआईओएस ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर की चर्चा
मासमा द्वारा चंदन भंसाली के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीन श्लोक पठन प्रतियोगिता संपन्न
शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों को लेकर सदस्यीय कमेटी की प्रथम बैठक सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मेडिकल कालेज जौनपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कालेज जौनपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Next Article श्री कृष्ण सेवा समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक का किया वितरण श्री कृष्ण सेवा समिति ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक का किया वितरण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up